फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   old man dead after decleard non covid

नॉन कोविड घोषित होने के बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
old man dead after decleard non covid
सेक्टर 14 निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग ने नॉन कोविड-19 घोषित होने के बाद शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया, जबकि 10 जुलाई को बुजुर्ग की एक रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना विभाग को दी गई और उसके बाद मृतक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिले की यह दूसरी नॉन कोविड मौत है। इससे पहले डीसी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की नॉन कोविड होने के बाद मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा नौ जुलाई को बुजुर्ग और उसकी पत्नी का सैंपल लिया गया था, जिनकी रिपोर्ट 10 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ राजीव चौहान ने बताया कि मृतक बुजुर्ग 14 जुलाई को उनके यहां अस्पताल में आया था और मंगलवार शाम को बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद बुजुर्ग के परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर चले गए। उन्होंनेे कहा कि मृतक बुजुर्ग की ट्रेवल हिस्ट्री वृंदावन की मिली हैै और उसके बाद 10 जुलाई को वह और उसकी पत्नी दोनों संक्रमित मिले थे। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता को शुरुआती दौर में 4 से 5 दिन तक बुखार की शिकायत थी। इसी के चलते उनका कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब एक साल पहले उनको ही पिता को निमोनिया की शिकायत हुई थी और अब कुछ दिनों से उनकेे फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed