फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   old currency, airdrome, Hisar airdrome, Hisar airdrome case followup, Hisar

हिसार से चार्टर्ड प्लेन में भेजे गए थे 11.5 करोड़

Sat, 26 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 26 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
old currency, airdrome, Hisar airdrome, Hisar airdrome case followup, Hisar
hisar news - फोटो : Demo

हिसार से चार्टर्ड प्लेन से रुपये भेजे जाने के मामले में आयकर विभाग ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। यह नकदी 13 नवंबर को हिसार से भेजी गई बताई जा रही है। 

विज्ञापन

हिसार से नागालैंड के दीमापुर में भेेजे गए साढ़े तीन करोड़ रुपये का खुलासा होने के बाद जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी प्लेन से रुपये भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार हिसार से नागालैंड 13 से 22 नवंबर के बीच करीब साढे़ 11 करोड़ रुपये भेजे गए। मामले की जांच में जुटे  सीबीडीटी के आयुक्त रमेश कुमार यादव ने बताया कि करीब साढ़े दस करोड़ रुपये की नकदी व एक करोड़ की ज्वैलरी अब तक सीज की जा चुकी है। आयकर विभाग की ओर से इस मामले में नकदी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह नकदी भी हिसार से भेजी गई। आयकर विभाग की ओर से देश के कई हिस्सों में इस बारे में छापेेमारी हो रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

 अमर उजाला ने किया था खुलासा
गौरतलब है कि  अमर उजाला ने 23 नवंबर के अंक में 13 नवंबर की फ्लाइट में करोडों रुपये भेजे जाने की आशंका जाहिर की थी। जिस में हिसार से दो लोग गए थे। यह प्लेन भी हिसार से दीमापुर के लिए बुक कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed