{"_id":"63261c03c6951137c069e487","slug":"officers-looked-directionless-in-disha-s-meeting-angry-mp-reprimanded-hisar-news-hsr642185521","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा कमेटी की बैठक से गैर हाजिर रहे सिंचाई विभाग के एसई, सांसद ने दिए शोकॉज नोटिस के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा कमेटी की बैठक से गैर हाजिर रहे सिंचाई विभाग के एसई, सांसद ने दिए शोकॉज नोटिस के निर्देश
विज्ञापन
हिसार। सांसद बृजेंद्र सिंह ने जिला विकास एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से गैर हाजिर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से जानकारी के नाम पर भी एजेंडा में निल लिखा गया है। अगर कोई सूचना ही नहीं तो एजेंडा से इसे हटा देते। बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी- कर्मचारी शामिल नहीं हुआ। सांसद ने रेलवे, नेशनल हाईवे तथा बैंक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह लोग बैठक में नहीं आते। काम को भी गंभीरता से नहीं लेते।
दिशा की बैठक शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में सांसद बृजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्यसभा सदस्य डॉ.डीपी वत्स, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, डीसी उत्तम सिंह, एडीसी नीरज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया भी शामिल रहे। मीटिंग में कुल 27 एजेंडों को रखा गया। जिसमें रेलवे के अधिकारियों ने विकास कार्यों का ब्योरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि न्योली कला स्टेशन का टेंडर हो चुका है, परंतु वर्क शुरू नहीं हुआ। तब रेलवे अधिकारी ने कहा कि 15 नवंबर 2022 तक पूरा कर देंगे।
सांसद ने नेशनल हाईवे की सड़कों का रखरखाव समय पर न होने पर सवाल उठाए। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने अग्रोहा में एनएच पर सर्विस लेन की समस्या उठाई। सांसद बृजेंद्र ने कहा कि रेलवे, नेशनल हाईवे, बैंक के अधिकारी बैठकों में हिस्सा नहीं लेते।
विज्ञापन
--------------------
जब काम हो जाए तब बताना.....
बीएसएनएल एसडीओ ने बताया कि जल्द ही 4 जी सर्विस लांच होगी। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जब काम हो जाए तब बताना। मुझे बीएसएनएल के काम पर शक रहता है। बीएसएनएल अधिकारी ने पंचायतों को फाइबर कनेक्शन से जोड़े जाने की बात कही तो वह बोले ग्राम पंचायतों से भी रिपोर्ट लेंगे।
-----------------
ई नेम केवल दिखावा, 5 साल में कोई सुधार नहीं
ई नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के एजेंडा पर चर्चा करते हुए सांसद ने पूछा आप लोगों ने कितने लोगों को इस सिस्टम से भुगतान किया। कितने किसानों ने दूसरे प्रदेश या दूसरे जिलों में अपनी फसल बेची। अधिकारी जवाब नहीं दे सके। सांसद ने कहा कि 5 साल से चल रही इस योजना में आप कुछ नहीं कर रहे। सांसद ने डीसी को कहा आप लिखो कि ई नेम सिर्फ कागजों में है। कोई सुधार नहीं हो रहा। केवल दिखावे के लिए कुछ ट्रांजेक्शन दिखाई जा रही है।
---------------------
बताओ उज्जवला में कितने सिलिंडर हर माह भरवा रहे
सांसद ने पूछा कि उज्जवला योजना में कितने लोग गैस सिलिंडर भरवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर जानकारी नहीं दे सके। सांसद ने कहा कि क्या आप लोग गैस एजेंसियों की जांच नहीं करते। केंद्र की पब्लिक अकाउंट कमेटी में यह मामला गया हुआ है। संगीन मैटर है, अगली बार पूरी जानकारी लेकर आना।
----
अगली बार कॉपी पेस्ट करके मत लाना...
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के एजेंडे में वर्ष 2016 की बैठक का जिक्र था। सांसद ने पूछा कि इसके बाद कभी बैठक नहीं हुई क्या। महिला अधिकारी ने बताया कि हर तीन माह में बैठक होती है। सांसद बोले ये तो कॉपी पेस्ट किया हुआ है। चेक करके लाया करो। डीसी बोले अगली बार इसे डिलीट कर नया एजेंडा लिखकर लाना।
---------------
हाईवे के गंदे गांव में क्या काम हुआ
राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि हमने गंदे गांवों की एक सूची बनाई है। जिसमें सोरखी, बिठमड़ा, अग्रोहा, ढाणा कलां गांव हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन गांवों में क्या काम किया गया, इसकी रिपोर्ट दो। पंचायत विकास विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि करीब 22 करोड़ रुपये गांवों में इस मिशन के तहत खर्च किए जाने हैं।