फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officers came out on the streets to check the cleanliness system, heaps of garbage were found at many places

Hisar News: सफाई व्यवस्था परखने के लिए सड़कों पर उतरे अफसर, कई जगह मिले कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Officers came out on the streets to check the cleanliness system, heaps of garbage were found at many places
वि​भिन्न संस्थाओं के पदा​धिकारियों के साथ बैठक करतीं अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल।
हिसार। अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं सफाई मिली तो कचरा मिला। इसे लेकर अतिरिक्त आयुक्त ने बुधवार को सभी सफाई दरोगाओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

इस बैठक में वह शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर विचार विमर्श करेंगी। वहीं, निगम की तरफ से इस अभियान को लेकर एक टेंडर भी लगाया है। इस टेंडर के माध्यम से निगम जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि संसाधन किराये पर लेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के हिसार आगमन को लेकर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान 14 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इसी को लेकर अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने मंगलवार को मुल्तानी चौक, मिल गेट एरिया, जहाजपुल, पुरानी सब्जी मंडी एरिया, जाट कॉलेज रोड, पड़ाव चौक, ऑटो मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों व सड़कों की सफाई, सेकेंडरी प्वाइंट की सिथति व ऑटो मार्केट में बने एमआरएफ सेंटर का जायजा लिया। कुछ जगहों पर साफ-सफाई मिली तो कुछ जगहों पर गंदगी के ढेर मिले। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता शाखा के नोडल अधिकारी से बुधवार को सभी सफाई दरोगाओं की बैठक बुलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को चमकाने में नगर निगम ने संस्थाओं से मांगा सहयोग : निगम प्रशासन ने मंगलवार को विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक की। इस दौरान निगम प्रशासन ने संस्थाओं ने इस अभियान में उनका सहयोग मांगा। निगम अधिकारियों ने संस्थाओं से पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने हिसाब से एरिया का चुनाव कर उसे चमकाने का काम करें।बैठक में हमारा प्यार हिसार, ग्रीन हिसार फीट हिसा, रोटरी सेंट्रल हिसार व जेएसएल ग्रुप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में निगम को संस्थाओं के सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी। संस्थाएं अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाकर व वॉल पेंटिंग बनाकर अभियान में निगम की मदद कर सकती हैं।
संस्थाएं शहर के एक-एक एरिया का चुनाव कर लें और फिर उस एरिया में चमकाएं। इस अवसर पर जेएसएल ग्रुप ने जिंदल पुल से जिंदल चौक और हमारा प्यार हिसार, ग्रीन हिसार फीट हिसार व सत्या एनक्लेव ने जिंदल चौक से डाबड़ा चौक तक का एरिया चुना, जिसमें वह सफाई अभियान चलाएंगे।

इस अवसर पर हमारा प्यार हिसार एवं ग्रीन हिसार फीट हिसार से सतेंद्र यादव, सुशील खरींटा, मुनीश गोयल, रोटरी सेंट्रल हिसार से नितिन ग्रोवर और जेएसएल से राजेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed