फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officer silent... no action taken to stop contaminated water from being poured into Balsamand canal

Hisar News: अधिकारी माैन...कार्रवाई न ही बालसमंद नहर में दूषित पानी डालने से रोकने के इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Officer silent... no action taken to stop contaminated water from being poured into Balsamand canal
नहर के पास लगाए बड़े पाइप। 
हिसार। बालसमंद नहर में दूषित पानी डालकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे हैं। दिल्ली बाईपास के पास नहर से 10 फीट दूर 12 भारी-भरकम पाइप और हाई-पावर मोटरों का ऐसा सेटअप बना है जिससे केमिकलयुक्त पानी को नहर में डाला जाता है। हालांकि अभी मोटरें बंद हैं लेकिन सेटअप कायम है।
विज्ञापन

24 सितंबर को रात के अंधेरे में नहर में रसायनयुक्त पानी डालने का वीडियो सामने आया था। अमर उजाला टीम रविवार को मौके पर पहुंची तो देखा कि मोटरें बंद हैं लेकिन पाइपें बिछाकर जो व्यवस्था की गई है वह कायम है। इससे नहर में फिर से दूषित पानी डालने का खतरा बना है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की मैकेनिकल विंग ने यह हेड तैयार कराया था। मौके पर 10 से 14 इंच चौड़े 12 पाइप और बड़ी मोटरें लगी हैं। पाइपों के आगे दो टैंक बने हैं जिनमें जमा पानी काला हो चुका है। दोपहर 12:40 बजे एक मोटर की मरम्मत करते दो कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। एक राहगीर ने बताया कि पहले दिन-रात मोटरें चलती थीं। वीडियो सामने आने के बाद से मोटरें बंद हैं लेकिन नहर में गंदा पानी न डाला जा सके इसकी स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

नहर के बगल में केमिकलयुक्त पानी का नाला उफान पर है। इसके ओवरफ्लो होने का खतरा बना है। ऐसे में सवाल है कि पानी बढ़ने पर क्या फिर इन्हीं मोटरों का सहारा लिया जाएगा। संबंधित विभागों ने अब तक दूषित पानी को सुरक्षित स्थान पर निकालने या किसी अन्य दिशा में डायवर्ट करने की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed