फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Occupants of a Scorpio vehicle ran over and killed the shift in-charge at a toll plaza.

Hisar News: टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने शिफ्ट इंचार्ज को कुचल कर मार डाला

Wed, 24 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Occupants of a Scorpio vehicle ran over and killed the shift in-charge at a toll plaza.
संजय शुक्ला। फाइल फोटो
बरवाला (हिसार)। एनएच-52 पर स्थित बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर सोमवार रात स्कॉर्पियो सवारों ने टोल के शिफ्ट इंचार्ज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी संजय शुक्ला को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। आरोपियों ने टोल देने से मना किया और टोलकर्मियों से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान शिफ्ट इंचार्ज पर गाड़ी चढ़ा दी। टोलकर्मी उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


बरवाला थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में आईआरबी कंपनी के बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर कार्यरत महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याणपुर निवासी रमेश मौर्य ने बताया कि सोमवार रात 12 बजकर 8 मिनट पर काले रंग की स्कॉर्पियो टोल पर आई। इसमें चार लोग सवार थे। चालक से टोल मांगा गया तो मना कर दिया और कहा कि वे बहबलपुर के रहने वाले हैं। इसके बाद चारों लोग गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों से झगड़ा करने लगे। उन्होंने बैरिकेड्स हटा दिए। कर्मचारियों ने बैरिकेड्स दोबारा लगाए तो गाड़ी को पीछे लेकर चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो एक व्यक्ति को टोलकर्मियों ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच वहां मौजूद संजय शुक्ला पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी व आरोपियों की पहचान कर ली है। इस मामले में पुलिस ने बहबलपुर निवासी मनोज उर्फ फिल्मी व तीन अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस घटना के बारे में संजय शुक्ला के परिजनों को अवगत करवा दिया है। बुधवार को प्रयागराज से उनके भाई हिसार आएंगे, उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


खेदड़ के एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है स्कॉर्पियो गाड़ी
वारदात में इस्तेमाल की गई खेदड़ के किसी जयपाल नाम के व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। सूचना पाकर पुलिस उक्त व्यक्ति के पास पहुंची। व्यक्ति ने बताया कि वह गाड़ी किराये पर देता है। अब भी उसने गाड़ी किराये पर दे रखी थी। सीआईए बरवाला, सीआईए हिसार व सीआईए मिल गेट की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed