फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Objection raised on the drawing of proposed storm water drainage in Urban Estate Two

Hisar News: अर्बन एस्टेट टू में प्रस्तावित स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज की ड्राइंग पर उठाई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Objection raised on the drawing of proposed storm water drainage in Urban Estate Two
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की ड्राइंग के बारे में विधायक सावित्री जिंदल को बताते एक्सईएन अमित को​शिक।
हिसार। अर्बन एस्टेट टू में वीरवार को स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के शुभारंभ के मौके पर क्षेत्रवासियों ने उसकी ड्राइंग पर आपत्ति उठा दी। लोग बोले कि इस ड्राइंग में मुताबिक परियोजना को सिरे चढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आपत्ति उठने के बाद फैसला किया गया कि इस परियोजना पर काम शुरू करने से पहले ड्रोन की मदद से लेवल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक सावित्री जिंदल ने वीरवार को अर्बन एस्टेट टू के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 8.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले वर्ष 1 जुलाई तक इस परियोजना को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इस ड्रेनेज के निर्माण के 3 साल तक एजेंसी ही इसका रखरखाव करेगी।
विज्ञापन

ड्रेनेज के शिलान्यास के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी ड्राइंग पर आपत्ति जताई। इस पर कंसलटेंट ने इस परियोजना के बारे में बताया कि इस अंडरग्राउंड ड्रेनेज का ढलान रेलवे लाइन की तरफ लिया गया है। इस तरफ इकट्ठा होने वाले पानी को लिफ्ट करके दिल्ली रोड की तरफ से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों ने कहा कि ड्रेनेज का लेवल इस तरह से सेट किया जाए कि पानी रेलवे लाइन की तरफ न जाकर दिल्ली रोड की तरफ ही जाए और उसे लिफ्ट करने की जरूरत न पड़े। आखिर में फैसला किया गया है कि जिस भी दिन तेज बारिश आती है, उस दिन ड्रोन से लेवल की जांच की जाए। इस कार्य में किसी एक्सपर्ट की मदद भी ली जाए। इस मौके पर एक्सईएन अमित कौशिक, पार्षद जगमोहन मित्तल, संजय डालमिया, सुमन यादव व मोहित सिंगल, पूर्व पार्षद टीनू जैन, प्रवीन जैन आदि मौजूद रहे।
लोग विधायक से बोले - पार्क में भरता है पानी, समाधान करवाएं
विधायक ने अर्बन एस्टेट टू के शहीद भगत सिंह पार्क के 12.46 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों ने विधायक से कहा कि पार्क में बारिश का पानी भरता है। पार्क में रिचार्ज सिस्टम लगा होने के बाद भी कई दिन तक पानी की निकासी नहीं होती है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि सुंदरीकरण के कार्य में पार्क में दो रिचार्ज बोरवेल भी बनाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां सड़कों पर भी जलभराव होता है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सीवर बैक मारते हैं। आवारा कुत्तों की काफी समस्या है। इसके अलावा एमसी कॉलोनी में शिव पार्क के नवीनीकरण के कार्य को शुरू करवाया गया। इस पर कार्य पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंजूर हुई कॉलोनियों में बनेंगी सड़कें
इस दौरान विधायक ने तारा नगर व जय श्री श्याम विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इसके तहत इन दोनों कॉलोनियों में 11.68 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई जाएंगी। इन कॉलोनियों को कुछ समय पहले ही सरकार ने वैध किया था। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होंगी। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि नगर निगम शहर में बड़ी तेजी से विकास कार्य करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed