फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nursing Staff Expresses Resentment Over Deputation

Hisar News: नर्सिंग स्टाफ ने प्रतिनियुक्ति पर जताई नाराजगी

Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nursing Staff Expresses Resentment Over Deputation
नारनौंद। नागरिक अस्पताल नारनौंद में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने बार-बार प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर भेजे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में नर्सिंग स्टाफ ने शुक्रवार को चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) डॉ. भवनेश को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं और जल्द समाधान की मांग की। डॉ. भवनेश ने कहा कि अधिकारियों तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर अनिता, पुष्पा, कविता, ममता, सिमरन, राजवंती और पूनम ने बताया कि पिछले कई महीनों से महिला नर्सिंग ऑफिसर्स को लगातार दूसरी संस्थाओं में डिपुटेशन पर भेजा जा रहा है। इससे अस्पताल में स्टाफ की कमी हो रही है और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी संबंधित अधिकारियों और चेयरपर्सन को पत्राचार के माध्यम से यह समस्या बताई जा चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल की दी चेतावनी :
नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी अनावश्यक प्रतिनियुक्ति जारी रही, तो उन्हें आंदोलन और गेट मीटिंग के माध्यम से हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त स्टाफ की आवश्यकता है। नर्सिंग स्टाफ ने प्रशासन से मांग की कि प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाई जाए और कर्मचारियों की संख्या संतुलित रखी जाए ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed