फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nursery student dies after being hit by school van in Hisar

Hisar: स्कूल वैन की चपेट में आने से नर्सरी के छात्र की मौत, वैन में नहीं था कोई सहायक, चालक पर केस दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 09:26 PM IST
सार

वैन में कोई सहायक नहीं था। सदर थाना पुलिस ने  धान्सू गांव की घटना है।  शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। सदर थाना पुलिस ने चालक विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Nursery student dies after being hit by school van in Hisar
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के धान्सू गांव में सोमवार दोपहर को स्कूल वैन से उतरने के बाद घर की तरफ जा रहे नर्सरी के छात्र शौर्य को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने गुरदीप के बयान पर चालक विनोद के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


वैन में कोई सहायक नहीं था
धान्सू गांव के रहने वाले गुरदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। भाई गुरमीत का सवा तीन साल का बेटा शौर्य व बेटी गांव के होप किड्स केयर स्कूल में पढ़ते हैं। हर रोज की तरह सुबह दोनों स्कूल वैन में बैठकर गए थे। दोपहर 1.15 मिनट पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे वैन में बैठकर घर आए थे।
विज्ञापन


बच्चों को लेने के लिए वैन की तरफ गया। वैन में चालक विनोद के अलावा कोई सहायक नहीं था। बच्चे वैन से उतरने के बाद घर की तरफ जाने लगे तो चालक विनोद ने लापरवाही से वैन को चलाते हुए पीछे से शौर्य को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से उसके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। जख्मी हालत में उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है। सदर थाना पुलिस ने चालक विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed