फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NSS camp and awareness session on cyber crime organised at PM Shri Government School, Bhatol, Hisar

Hisar: भाटोल के पीएम श्री राजकीय स्कूल में एनएसएस कैंप, साइबर क्राइम पर जागरूकता सत्र आयोजित

Fri, 03 Jan 2025 05:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 05:09 PM IST
सार

प्रधानाचार्य नीलम दलाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्रों को साइबर क्राइम के खतरों और उससे बचने के उपायों के बारे में शिक्षित करना बेहद आवश्यक है। यह कैंप छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख लेकर आया है।

विज्ञापन
NSS camp and awareness session on cyber crime organised at PM Shri Government School, Bhatol, Hisar
पीएम श्री राजकीय विद्यालय, भाटोल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के पीएम श्री राजकीय स्कूल, भाटोल में एनएसएस कैंप के तहत छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए एक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसआई दीपक, हांसी, ने शिरकत की और बच्चों को साइबर सुरक्षा के महत्व और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


एएसआई दीपक ने छात्रों को बताया कि कैसे साइबर क्राइम हमारी डिजिटल दुनिया को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, जैसे फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान की चोरी के उदाहरण साझा किए। साथ ही उन्होंने बताया कि इन अपराधों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना कितना जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर क्राइम से संबंधित सवाल पूछे। एएसआई दीपक ने उनके सभी सवालों का जवाब देते हुए उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नीलम दलाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्रों को साइबर क्राइम के खतरों और उससे बचने के उपायों के बारे में शिक्षित करना बेहद आवश्यक है। यह कैंप छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख लेकर आया है। वहीं, कहा कि एनएसएस कैंप के तहत इस प्रकार के और भी जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना है, ताकि छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।


कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने एएसआई दीपक का धन्यवाद किया और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉक्टर शमशेर बामल, लेक्चरर साहिल सोरखी और डीपी कुलदीप मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed