फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now registration for treatment in government hospitals can be done sitting at home

अब घर बैठे करवा सकेंगे सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now registration for treatment in government hospitals can be done sitting at home
हिसार। हरियाणा सरकार ने नागरिक अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ हरियाणा नाम से एप तैयार कराया है। मोबाइल एप की मदद से मरीज घर बैठे इलाज के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद मोबाइल फोन पर संदेश आएगा। वह मरीज को अस्पताल में आते समय पहले ओपीडी काउंटर के पास जाना होगा। वहां पर पंजीकरण का संदेश दिखाते ही ओपीडी पर्ची काटी जाएगी। तभी चिकित्सक ओपीडी पर दवा व टेस्ट लिखेगा। हालांकि, इसका ज्यादा फायदा पढ़ेलिखे लोगों को मिलेगा। अनपढ़ को अभी भी वहीं परेशानी होगी। उनको अस्पताल में आकर लाइन में लगना होगा। इस एप से हिसार ही नहीं प्रदेश के किसी भी अस्पताल में ओपीडी का पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करते समय यह ऑप्शन मिलेगा कि आपको किस चिकित्सक से जांच करानी है और कब चेकअप करा सकेंगे। नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 1500 मरीज जांच के लिए आते हैं।
विज्ञापन

यह होगी प्रकिया
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑफलाइन चेकअप स्लिप बनाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। यानी ओपीडी पर्ची लेनी होगी। अस्पताल में अलग से ओपीडी काउंटर बना दिया गया है। मगर यहां भीड़ कम होगी। इसके लिए एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। सभी नागरिकों के फोन में एप डाउनलोड होने के बाद जिला पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा और पेपर वर्क से पीछा छूट जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए चिकित्सक से चेकअप, लैब में टेस्ट, इंजेक्शन से लेकर दवाई लेने तक यही कोड प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट, जांच व रिपोर्ट का रहेगा डाटा दर्ज
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण (डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा। मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। सभी तरह की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होगी।

एप से ऑनलाइन पंजीकरण हो सकेगा। अस्पताल में आने पर पंजीकरण का संदेश दिखाकर ओपीडी पर्ची लेनी होगी। हमारी ओर से अस्पताल में अलग से ओपीडी काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। - डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed