फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now read the IIT students in public schools

अब सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे आईआईटी में

Mon, 05 May 2014 11:55 PM IST
hisar, education
hisar, education Updated Mon, 05 May 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अब प्राइवेट कोचिंग सेंटरों की तर्ज पर आईआईटी की निशुल्क कोचिंग मिल सकेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए लिखित परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हिसार, रोहतक, गुड़गांव और अंबाला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इस परीक्षा के आधार पर मेरिट बनाकर 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें विभाग की तरफ से दो वर्ष तक आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी। 17 मई तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


तीन घंटे की होगी परीक्षा
यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा 25 मई को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परीक्षा में 9वीं और 10वीं कक्षा से संबंधित गणित व बेसिक इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। मार्च 2014 में आयोजित दसवीं की परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग के लिए गुड़गांव केे गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैकबपुरा को चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में इसी स्कूल में दाखिला लेना पड़ेगा और 12वीं कक्षा भी यहीं से पास करनी पड़ेगी।

सत्र जुलाई 2014 से शुरू होगा। मगर इस दौरान यहां रहने और यात्रा आदि का खर्च खुद विद्यार्थी को ही वहन करना पड़ेगा।

एप्लीकेशन फार्म वेबसाइट www.schooleducationharyana.gov.in  पर उपलब्ध है। फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर डायरेक्टर, स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग, अपोजिट पंचायत भवन, सोहना रोड, गुड़गांव पर 17 मई तक भेजना है।

आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम में ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी ही पास होते हैं और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में पिछड़ जाते हैं क्योंकि इसकी कोचिंग काफी महंगी है, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी कोचिंग भी नहीं ले पाते।

इसे देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को बेस्ट फैकल्टी से निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएं ताकि वो भी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की तरह इस परीक्षा को पास कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed