फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now helpless Nandis will be caught for three days

Hisar News: अब तीन दिन तक बेसहारा नंदियों को पकड़ा जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now helpless Nandis will be caught for three days
हांसी। शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में अब बेसहारा नंदियों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। आगामी तीन दिनों तक बेसहारा नंदियों को पकड़ने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें भी पकड़ कर तोशाम रोड स्थित हरियाणा गोशाला में छोड़ा जा रहा है। एजेंसी की तरफ से अब तक 203 बेसहारा पशुओं को पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हुए 13 दिन हो चुके हैं। पशु तकनीकी शाखा के अधिकारियों की निगरानी में पकड़े जा रहे हैं। बता दें कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने 15 दिन पहले भिवानी की एक फर्म को टेंडर बीते सप्ताह दिया था। फर्म को एक बेसहारा पशु पकड़ने व गोशाला तक छोड़ने के लिए 1800 रुपये दिए जाएंगे। बेसहारा पशुओं को तोशाम रोड स्थित गोशाला में छोड़ा जा रहा है। साथ ही पशुओं की टैगिंग भी करवाई जा रही है। बीते दिन एजेंसी के कर्मचारियों को अवैध पशु बाड़ा चलाने वालों ने धमकी भी दी थी। इसके लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed