फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now farmers will be able to get sufficient quantity of quality seeds of vegetable, spice crops

अब किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिल सकेंगे सब्जी, मसाला फसलों के गुणवत्तापूर्वक बीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to get sufficient quantity of quality seeds of vegetable, spice crops
एचएयू में सब्जी बीज प्रसंस्करण प्लांट के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज व अन्य। - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि भविष्य में किसानों को सब्जी व मसाला फसलों के गुणवत्तापूर्वक बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जा सकेंगे। वह शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग में नवनिर्मित ‘सब्जी बीज प्रसंस्करण केंद्र’ के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न सब्जी किस्मों के बीजों की मांग निरंतर बढ़ रही है। सब्जी बीजों की इस मांग एवं आपूर्ति के संतुलन को सुचारु बनाए रखने में यह ‘सब्जी बीज प्रसंस्करण प्लांट’ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्लांट के लगने से समय, ऊर्जा एवं धन की बचत तो होगी ही साथ ही प्रदेश के किसानों को विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग द्वारा पैदा की जा रही सब्जी किस्मों का बीज अधिक मात्रा में एवं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस बीज प्रसंस्करण केंद्र का निर्माण 38.25 लाख रुपये की लागत से केंद्र सरकार की योजना ‘मिशन ऑन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर’ के तहत किया गया। इस केंद्र में ‘एग्रोशा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ द्वारा निर्मित ‘यांत्रिक बीज प्रसंस्करण प्लांट’ से मात्र एक घंटे में 500 किलोग्राम सब्जी बीज की साफ-सफाई एवं ग्रेडिंग की जा सकती है। इस दौरान सब्जी विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न सब्जियों के बीजों की व उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही कुलपति के साथ वैज्ञानिकों की टीम ने विभाग के अनुसंधान क्षेत्र का दौरा किया एवं वैज्ञानिकों का उचित मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

बीज की गुणवत्ता बेहतर तो उत्पादन भी होगा अच्छा
अनुसंधान निदेशक डॉ. रामनिवास ने कहा कि फसल उत्पादन एवं पैदावार सीधे तौर पर बीज की गुणवत्ता से जुड़े पहलू हैं। इसलिए अगर बीज की गुणवत्ता बेहतर होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा। इसके अलावा समय, ऊर्जा एवं धन की बचत के खेती में यांत्रिकीकरण अति आवश्यक है। इस दिशा में सब्जी बीज प्रसंस्करण केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार भाटिया ने बताया कि विश्वविद्यालय का सब्जी विज्ञान विभाग प्रति वर्ष विभिन्न सब्जी एवं मसाला फसलों की लगभग 25 से 30 किस्मों का बीज उत्पादन कर ‘किचन गार्डनिंग पैकेट’ के माध्यम से प्रदेश के किसानों को सब्जी फसलों का बीज उपलब्ध करवाता है। विभाग द्वारा प्रदत सब्जी किस्में खाने में स्वादिष्ट एवं अधिक उपज देने वाली होने के कारण पिछले 5-6 वर्षों से इनके बीज की मांग अधिक बढ़ गई है। इस ‘सब्जी बीज प्रसंस्करण केंद्र’ के उपयोग से विभाग प्रदेश के किसानों की इस सब्जी बीज मांग को पूरा कर पाने में समर्थ हो पाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके मेहता, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा, अनुसंधान निदेशक डॉ. रामनिवास, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed