फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now eight villages will be tax free from Ramayana toll plaza

अब रामायण टोल प्लाजा से आठ गांव होंगे टैक्स फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now eight villages will be tax free from Ramayana toll plaza
हांसी। रामायण टोल प्लाजा से आसपास के आठ गांवों के ग्रामीण अब बिना टैक्स चुकाए गुजर सकेंगे। शुक्रवार को किसान यूनियन के नेताओं की टोल अधिकारियों, डीएसपी विनोद शंकर व डीएसपी जुगल किशोर के साथ बातचीत में मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद टोल पर जारी किसानों का धरना खत्म हुआ। शनिवार से टोल पर वाहन चालकों से वसूली शुरू होगी।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ व किसान नेता दशरथ मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब एक बार फिर देश के किसानों की जीत हुई है। शुक्रवार दोपहर रामायण, ढंढेरी, देपल, भगाना व ढाणी कुतुबपुर के ग्रामीण एकजुट हुए। टोल प्लाजा पर पहले से पांच गांवों का टोल फ्री है। रामायण, ढंढेरी, मय्यड़, खरड़ व अलीपुर के ग्रामीणों का टोल नहीं लगता था। अब इसमें देपल, भगाना व ढाणी कुतुबपुर के किसानों व ग्रामीणों को भी जोड़ दिया गया है। बता दें कि करीब एक वर्ष तक टोल प्लाजा बंद रहने से टोल कंपनी को करीब 55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

285 रुपये में बनेगा मासिक पास
टोल प्लाजा पर डेली अपडाउन करने का पास 285 रुपये का है। यह पास केवल 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहर व गांवों के लिए है। इसके लिए एड्रेस प्रूफ दिखाना पड़ता है। अब एक बार फिर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed