{"_id":"63e81b9e223ba26d9c0d62b4","slug":"now-bus-service-will-be-available-directly-from-bhiwani-to-meerut-hisar-news-c-21-hsr1027-53450-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: अब भिवानी से सीधे मेरठ के लिए मिलेगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: अब भिवानी से सीधे मेरठ के लिए मिलेगी बस सेवा
Sun, 12 Feb 2023 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी रोडवेज डिपो के बूथ पर लगी बसें।
भिवानी। मेरठ तक का सफर तय करने वाले जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज विभाग अब मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जिला रोडवेज विभाग बस की समय सारिणी व किराए को निर्धारित करने में जुटा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वो सोमवार से ही मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं।
भिवानी बस डिपो में हाल ही में नौ नई बसें जुड़ी हैं। नई बसों को रोडवेज विभाग पुराने रूटों पर ओवरलोड कम करने व यात्रियों को नए रूट की सेवा शुरू करने में प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत विभाग ने नई बसों को ओवरलोड रूट जैसे बहल, जींद इत्यादि रूटों पर लगाया है। इसके अलावा अधिकारियों के पास मेरठ के लिए भी बस सेवा शुरू किए जाने के सुझाव आ रहे थे। जिसे विभाग ने मानते हुए नई बसों के आने पर शुरू करने का फैसला लिया।
सुबह पांच बजे होगी मेरठ के लिए बस रवाना
जिला रोडवेज निगम के अधिकारियों के अनुसार मेरठ के लिए बस भिवानी से सुबह करीब पांच बजे रवाना होगी। यह बस प्रतिदिन सुबह मेरठ के लिए रवाना होगी। इससे मेरठ के अलावा रास्ते में पड़ने वाले अन्य बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त बस सेवा शुरू हो पाएगी। भिवानी से मेरठ की बस वाया कलानौर, रोहतक, सोनीपत, बागपत होते हुए मेरठ तक पहुंचेगी। लंबी दूरी के इस रूट पर भी काफी यात्री रोजाना सफर करते हैं, जिन्हें भिवानी से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। इसके अलावा इस रूट पर पड़ने वाले गांव जैसे बामला, खरक व अन्य गांवों के लोगों को भी इस बस सेवा से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
भिवानी से मेरठ के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए अभी किराया और बस का रूट निर्धारित किया जाना बाकी है। जैसे ही रूट व किराया निर्धारित होगा बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- नेत्रपाल खत्री, रोडवेज महाप्रबंधक, भिवानी