फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now ADC has been appointed as the administrator of Jat College

अब एडीसी को नियुक्त किया जाट कॉलेज का प्रशासक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now ADC has been appointed as the administrator of Jat College
हिसार। सीआरएम जॉट कॉलेज के लिए एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे पहले डीसी डॉ. प्रियंका सोनी को कॉलेज का प्रशासक का नियुक्त किया गया था। वह आदेश वापस लेते हुए अब डीसी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

10 जनवरी 2022 को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण की ओर से जाट कॉलेज के प्रशासक नियुक्त किए जाने का पत्र जारी किया गया था। जिसमें हिसार उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को जाट कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब 2 फरवरी 2022 को दूसरा पत्र उनकी ओर से जारी किया गया है। जिसमें एडीसी को प्रशासक नियुक्त किया गया है, जो कॉलेज के दैनिक कार्यों की निगरानी रखेंगे। कॉलेज की नई कार्यारिणी के चुनाव होने तक कार्यभार देखेंगे। बता दें कि जाट एजुकेशन सोसायटी का कार्यकाल 2020 में समाप्त होने के बाद कॉलेजियम के चुनाव कराए गए थे। इसके बाद अब तक कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो सका है। कार्यकारिणी चुनाव का मामला सहकारी समिति के रजिस्ट्रार के पास विचाराधीन है। पुरानी कार्यकारिणी अब तक फैसले ले रही थी। पुरानी कार्यकारिणी ने दिसंबर महीने में जाट कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कार्यकारिणी के फैसले को अवैध करार दिया था। इस मामले में अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन

जाट कॉलेज शिक्षकों ने भेजी शिकायत
जाट कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्या पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस पत्र में शिक्षकों ने लिखा शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्राचार्या ने भय का माहौल बनाया है। दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed