फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notices will be served to 11 employees and officers who were missing from the election rehearsal.

Hisar News: चुनाव रिहर्सल से गायब 11 कर्मचारियों-अधिकारियों को नोटिस थमाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notices will be served to 11 employees and officers who were missing from the election rehearsal.

विज्ञापन



हिसार। नगरपालिका उकलाना चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अग्रवाल सेवा सदन में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। निर्वाचन अधिकारी (आरओ) नगर पालिका उकलाना-कम-उपमंडल अधिकारी बरवाला अश्वीर नैन के निर्देशन में आयोजित रिहर्सल में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आरओ ने बताया कि रिहर्सल के दौरान 11 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अब इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।


आरओ ने कहा कि चुनाव जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध हरियाणा नगरपालिका चुनाव नियम, 1978 के तहत कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।फाइनल रिहर्सल 9 मई को सुबह 9 बजे कार्यालय नगर पालिका उकलाना के प्रांगण में आयोजित होगी। आरओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पालन करने निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed