{"_id":"632b5c694b812a66737a76f7","slug":"not-decided-yet-will-field-strong-alliance-candidate-in-adampur-by-election-dushyant-chautala-hisar-news-hsr6425601130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तय नहीं, आदमपुर उपचुनाव में गठबंधन का मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तय नहीं, आदमपुर उपचुनाव में गठबंधन का मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
हिसार- मिलेनियम पैलेस में समस्याएं सुनते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आदमपुर उप चुनाव को भी गठबंधन बरोदा और ऐलनाबाद की तरह मिलकर लडे़ंगे। अभी उम्मीदवार तय नहीं है। मीटिंग करके फैसला लेंगे कि गठबंधन का उम्मीदवार कौन होगा। मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार को हिसार के मिलेनियम पैलेस में जन नायक जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डिस्टलरी में कोई गड़बड़ी नहीं है। एक दिन में फ्लो मीटर नहीं लग सकते। पूरे मानकों को देखते हुए फैसले को लागू करने में हमें डेढ़ साल लगा। सारे लीकर वेंड पर स्वाइप मशीन लगाने में एक साल लगेगा। मैं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को यह बताना चाहता हूं कि अगर घोटाला होता तो राजस्व 6100 करोड़ से 9000 करोड़ तक नहीं पहुंचता। अगले वर्ष इसे 10 हजार करोड़ तक पहुंचाएंगे। जजपा कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि जिन्हें हमने निकाल दिया वह कहीं भी जाएं।
जजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में जजपा के 16 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग समाज से थे। पिछड़ा वर्ग को पार्टी की असली ताकत बताते हुए प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर महिलाओं और युवाओं को और ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक शीला भ्याण, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गंगवा, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सजन लावट, युवा जिलाध्यक्ष सिल्क पूनिया, हरियाणा योग आयोग के सदस्य नरेश पूनिया, प्रह्लाद सैनी, गौरव सैनी सहित अन्य उपस्थित थे।