फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Not able to clean her own ward Hurt Corporater Regine

अपने ही वार्ड में सफाई नहीं करा पाने से आहत पार्षद ने सफाई कमेटी से दिया इस्तीफा

Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अपने वार्ड में सफाई न करा पाने से आहत पार्षद अनीता रानी ने सफाई कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्षद की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहरलाल को भी स्वच्छता अभियान की हकीकत बताने के लिए इस्तीफा भेजा गया है। पार्षद की ओर से इस्तीफा निगम के डिस्पैच रजिस्टर में दर्ज कराया गया है। बता दें कि अनीता रानी पिछले कई दिन से सफाई की समस्या को लेकर आवाज उठा रही थीं।
विज्ञापन

नगर निगम पार्षद अनीता ने बताया कि रामनगर, गीता कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, कौशिक नगर, अमन नगर, श्रीनगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, गवर्नमेंट कॉलोनी, न्यू जवाहर नगर, तिलक नगर, तरसेम नगर, हनुमान कॉलोनी, न्यू सुंदर नगर, न्यू विनोद नगर, 30 फीट रोड, आदर्श नगर, नेता जी कॉलोनी, न्यू योग नगर, ढाणी शोरगर, शिव नगर में गंदगी फैली रहती है। इन कॉलोनियों में सफाई नहीं कराई जा रही। एक ओर केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यहां चारों ओर गंदगी फैली रहती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश को बार बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराते। हाउस टैक्स अदा करने के बाद भी यहां सफाई तक की सुविधा नहीं दे रहे। यहां कचरा उठाने का कोई प्रबंध नहीं है। यह तक नहीं बताया जा रहा है कि हमारे यहां कितने सफाई कर्मचारी लगे हैं। इस बारे में नगर निगम की मेयर को भी शिकायत दी थी। मेयर के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन


पीएम व सीएम को भेजा इस्तीफा
पार्षद अनीता ने कहा कि अपने वार्ड एरिया में ही सफाई न करा पाने से आहत होने के कारण इस्तीफा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहरलाल को इस्तीफे की प्रति भेजी है, जिससे उन्हें स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत का पता लग सके। पूरी जानकारी इस्तीफा के साथ भेजे पत्र में लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पैच ब्रांच में भी कापी
मेयर शुक्रवार को शहर से बाहर होने के कारण अनीता रानी ने मेयर के पीए को इस्तीफा दिया है। साथ ही इस्तीफे की प्रति निगम के डिस्पैच ब्रांच को दी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed