फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No entry of vehicles for 7 days from today for construction of underpass at Surya Nagar gate

Hisar News: सूर्य नगर फाटक पर अंडरपास के निर्माण के लिए आज से 7 दिन वाहनों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
No entry of vehicles for 7 days from today for construction of underpass at Surya Nagar gate
हिसार। शहर के सूर्य नगर के दोनों रेलवे फाटकों पर निर्माणाधीन अंडरपास की आरसीसी बॉक्स की लॉचिंग का शेड्यूल आ गया है। 20 व 21 जून को हिसार-रेवाड़ी रेललाइन और 24 व 25 जून को हिसार-लुधियाना रेललाइन पर आरसीसी बॉक्स की लॉचिंग की जाएगी। इस कार्य के कारण 20 से 26 जून तक यह दोनों फाटक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान वाहन चालकों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। दोनों फाटकों के बीच सूर्य नगर और शिव कॉलोनी का क्षेत्र आता है। फाटक बंद होने से करीब 8 से 9 हजार की आबादी प्रभावित होगी। उधर, बीएंडआर का दावा है कि निर्धारित अवधि में इस परियोजना को पूरा कर दिया जाएगा और चौथी बार इसकी समय सीमा नहीं बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी 2019 में इस सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज परियोजना पर काम शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे नवंबर 2021 तक पूरा किया जाना था। मगर लॉकडाउन व बिजली लाइनों की देरी से शिफ्टिंग के कारण समय अवधि 9 माह और बढ़ाकर अगस्त 2022 कर दी गई थी। वहीं अगस्त 2019 में रेलवे की एजेंसी को टेंडर अलॉट होने के बाद भी ड्राइंग पास न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। सितंबर 2019 में रेलवे के हिस्से की ड्राइंग मंजूर हुई, जिसके बाद दिसंबर 2019 में काम शुरू हुआ। टेंडर की शर्त के अनुसार एजेंसी को इस साल मई तक इस परियोजना को पूरा करना था। मगर एजेंसी ने कार्य पूरा करने के लिए 5 माह का समय और मांग लिया। इस हिसाब से अब यह परियोजना अक्तूबर तक पूरी होगी।
विज्ञापन


इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
विद्युत नगर की तरफ से सूर्य नगर जाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज की सर्विस रोड से होकर जिंदल स्टील फैक्टरी के सामने वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। अगर इस तरफ से सेक्टर 1-4 में जाना हैं तो पुरानी सब्जी मंडी ओवरब्रिज से होते हुए महावीर कॉलोनी से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास के लिए 46 बॉक्स रखे जाने हैं
हिसार-रेवाड़ी रेलवे लाइन के अंडरपास में कुल 46 बॉक्स रखे जाने हैं। लॉन्चिंग के दौरान इनमें से 16 बॉक्स रखे जाएंगे। इस अंडरपास की लंबाई 80 मीटर है। वहीं हिसार-लुधियाना रेलवे लाइन पर बनने वाले अंडरपास में कुल 32 आरसीसी बॉक्स रखे जाने हैं। लॉन्चिंग के दौरान इनमें से 14 से 16 बॉक्स रखे जाएंगे। यह अंडरपास करीब 100 मीटर लंबा होगा। इन सात दिनों में हिसार-रेवाड़ी रेलवे लाइन के पास पाइल कैप भी तैयार की जाएगी। अधिकारियाें के मुताबिक एक माह में इन दोनों अंडरपास का काम पूरा कर लिया जाएगा।

ये काम अभी बाकी
रेलवे के हिस्से पर कुल 12 पिलर बनने हैं, जिनमें से अभी तक 10 पिलर बने हैं। इनका भी थोड़ा काम बचा हुआ है। पिलर के बाद इन पर गार्डर रखे जाएंगे और फिर स्लैब का निर्माण किया जाएगा। उधर बीएंडआर के हिस्से में भी दो पिलर पर गार्डर रखने का काम बचा है। रेलवे के पिलर बनने के बाद ही यह काम हो सकेगा।
परियोजना की 30 प्रतिशत लागत बढ़ने की संभावना
इस प्रोजेक्ट की 30 प्रतिशत लागत बढ़ाने की भी फाइल भी चल रही है। अधिकारियों ने संशोधित प्रशासनिक अनुमति को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। पहले इस प्रोजेक्ट के लिए 59.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली हुई थी, जो अब बढ़कर 77.36 करोड़ रुपये करने की मांग की गई है। अधिकारियों की मानें तो प्रोजेक्ट के टेंडर के बाद रेलवे के हिस्से की ड्राइंग में हुए बदलाव और कुछ अतिरिक्त कार्य जुड़ने के कारण यह लागत बढ़ी है।
इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना के पूरा होने से सूर्य नगर, अर्बन एस्टेट, विद्युत नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 3-5, सेक्टर 1-4 सहित महावीर कॉलोनी, मिल गेट एरिया के लोगों को काफी फायदा होगा। इस आरओबी की लंबाई 1185 मीटर है। यह शहर का सबसे लंबा आरओबी होगा।



अंडरपास के लिए आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जानी है। इस कारण से इन दाेनों फाटकों को 7 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed