फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No arrangement for no entry, four wheeler market is jamming

नो एंट्री का नहीं इंतजाम, चौपहिया वाहन बाजार कर रहे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
No arrangement for no entry, four wheeler market is jamming
राजगुरु मार्केट में लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। पांच दिन बाद दिवाली का त्योहार है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने और अव्यवस्था से जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। वहीं, अभी तक न बाजारों में चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है और न ही पुलिस सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने 30 अक्तूबर से मार्केट में चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग की थी। एसोसिएशन ने इसे लेकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा था। उधर, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं। हर साल दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले राजगुरु मार्केट में जाम से निपटने के लिए चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद की जाती है।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी व व्यस्त कही जाने वाली राजगुरु मार्केट में सामान्य दिनों में करीब 10 हजार ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। शुक्रवार से ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है। चूंकि अब तीन दिन तक अवकाश है तो ग्राहकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी और यह संख्या तीन गुना तक पहुंचने की संभावना है। वहीं धनतेरस से लेकर दीवाली तक यही संख्या पांच गुना से भी ज्यादा पहुंच जाएगी। इसके साथ ही मार्केट में आने वाहनों की संख्या में भी इजाफा होगा। चूंकि मार्केट में सड़कों पर ही पार्किंग की व्यवस्था है। ऐसे में सड़क पर ज्यादा वाहन खड़े होने से जाम भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की सुरक्षा रामभरोसे : पुलिस कर्मचारी न ही सीसीटीवी कैमरों के इंतजाम
मार्केट में सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं हैं। अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से यहां पुलिस कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। इतनी बड़ी मार्केट में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। हालांकि दुकानों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन अगर दुकान के बाहर कोई घटना होती है तो इन कैमरों से कोई मदद नहीं मिलेगी। बता दें कि दिवाली पर मार्केट में भीड़ बढ़ने पर कई असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं।
सड़क पर वाहन खड़े कर रहे व्यापारी व ग्राहक
नगर निगम की तरफ से न्यू राजगुरु मार्केट के पीछे खाली जगह पर दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है ताकि व्यापारी व ग्राहक यहां अपने वाहन खड़ा कर सके। मगर न तो व्यापारी न ही ग्राहक यहां अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। मार्केट एसोसिएशन व निगम प्रशासन भी इसके लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
पुराना राजकीय कॉलेज में लगेगी फड़ मार्केट
बाजार में सड़कों पर फड़ या स्टॉल न लगे, इसके लिए निगम प्रशासन ने पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में व्यवस्था की है। यहा मार्केट 2 नवंबर से 7 नवंबर तक लगेगी। व्यापारी नगर निगम में 2700 रुपये शुल्क जमा करवाकर यहां स्टॉल लगा सकेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से भी अनुमति ले ली है।
तहबाजारी फीस लेने के लिए दो टीमें की गठित
निगम प्रशासन ने बरामदों व सड़कों पर लगने वाली स्टॉल से तहबाजारी फीस वसूलने के लिए दो टीमों का गठन किया है। एक टीम राजगुरु मार्केट, आर्य बाजार, मोती बाजार, भगत सिंह मार्केट सहित आसपास के क्षेत्र और दूसरी टीम पटेल नगर, डीसी-एमसी कॉलोनी, मॉडल सहित आसपास के क्षेत्र से तहबाजारी फीस वसूल करेगी। निगम प्रशासन 50 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से तहबाजारी फीस वसूलेगा।

हमने 30 अक्तूबर से मार्केट में गाड़ियों की एंट्री बंद करने को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा था। मगर इस बारे में अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। - टीनू आहुजा, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन
अभी तक मार्केट में वाहनों की एंट्री बंद करने को लेकर हमें कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
- इंस्पेक्टर प्रहलाद राय, प्रभारी, ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed