फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nine people with two child admitted in isolation ward.

दो बच्चों बच्चों सहित नौ लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, चार के जमाती होने का शक

Sat, 18 Apr 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nine people with two child admitted in isolation ward.
डीसी कॉलोनी में संदिग्ध महिला का सैंपल लेते पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार व अन्य।
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को नौ नए मरीज दाखिल किए गए। इनमें चार लोगों को जमाती होने के शक के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया। इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उधर जिला अस्पताल की तरफ से भेजे गए सभी 49 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें शुक्रवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में भेजे गए 42 सैंपल और वीरवार को रोहतक भेजे गए सात सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम तक 75 लोगों के कोरोना संदिग्ध सैंपल भेजे गए हैं। ये सैंपल स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीम, आइसोलेशन वार्ड और फ्लू क्लीनिक में आए कोरोना संदिग्धों के लिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को 32 सैंपल रोहतक लैब में भेजे हैं जबकि बाकी सैंपल जिला स्थित लैब में शनिवार सुबह भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

देर रात शहर की एक कॉलोनी में जमात में शामिल आशंकित लोगों की सूचना नागरिक अस्पताल प्रशासन को मिली। इस पर अस्पताल प्रशासन की तरफ से दो महिलाओं सहित चार लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। इसके बाद इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन सभी लोगों की हिस्ट्री दिल्ली की बताई जा रही है। हालांकि ये लोग स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में दो बच्चों सहित नौ लोग दाखिल हैं। इन सभी लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएचू में क्वारंटीन 10 लोगों के दोबारा लिए सैंपल
जमात में शामिल होने की आशंका पर एचएयू में क्वारंटीन किए गए 10 लोगों के दोबारा सैंपल लिए गए। पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार ने इन लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा विभाग को शहर की डीसी कॉलोनी में जांच के दौरान कुछ लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले। इस पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार, लैब टेक्नीशियन अमित व राकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने दो बच्चों व तीन महिलाओं के सैंपल लिए।
गांवों में कोरोना संदिग्ध लोगों की सूचना, दस सैंपल लिए
आर्यनगर सीएचसी, डोभी पीएचसी व बुड़ाक गांव से कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल के नेतृत्व में एक टीम सैंपल लेने गई। टीम में लैब टेक्नीशियन वेदव्रत भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने आर्यनगर सीएचसी से चार, डोभी पीएचसी से दो व बुड़ाक गांव से चार संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
जांच कराने पहुंचे 51 लोग, सात मिले संदिग्ध
जिला अस्पताल में बने ट्राइएज में शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक पंजाब के बठिंडा व शहर की कई कॉलोनियों सहित जिले से 51 लोग जांच कराने पहुंचे। वहां पर तैनात स्टाफ नर्स ने सभी मरीजों की हिस्ट्री व जांच के बाद उन्हें चिकित्सक के पास भेज दिया। यहां से ईएमटी डॉ. विमल जैन ने सात लोगों में संदिग्ध लक्षण मिलने पर सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए, जबकि अन्य को दवा देकर घर भेज दिया गया।
फसल खरीद केंद्रों पर होगी जांच
सरकार की तरफ से इस बार फसल खरीद के लिए काफी केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान इन केंद्रों पर आने वाले किसानों की जांच भी की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन केंद्रों पर टीमें भेजी जाएंगी, जो वहां फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों की जांच करेगी। इसके अलावा विभाग की टीमें सब्जी मंडी में आने वाले लोगों की भी जांच करेंगी।

सभी 49 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग की तरफ ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमित मरीज का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। - डॉ. योगेेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed