फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nine dengue patients were found in a day, the figure reached 30

एक दिन में नौ डेंगू के मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 30

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nine dengue patients were found in a day, the figure reached 30
लारवा मिलने पर नोटिस देते हुए नूर मोहम्मद। साथ में डॉ.रमेश पूनिया। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। एडिज मच्छर का डंक लगातार घातक होता जा रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में नौ नए मरीज सामने आए। इनमें दो बच्चेे, युवक, युवती से लेकर अधेड़ डेंगू पॉजिटिव मिले है। केवल एक मरीज जिला अस्पताल में दाखिल है। आठ मरीज निजी अस्पताल में उपचार ले रहे है। पिछले सप्ताह से डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक डेंगू के 30 मरीज मिल चुके है। कारण है कि शहर में बारिश के चलते जलभराव में लारवा पनप चुका है। ऐसे में मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब जिले में डेंगू भी अपने पांव पसारने लगा है, जबकि यह अक्तूबर महीना पूरा पीक पर रहेगा। इसलिए आमजन को एहतियात बरतने की जरूरत है। बुखार होने पर चिकित्सक से सलाह लें। विभाग के अनुसार शहर के शिव नगर की 12 साल की बच्ची, एचएयू से 22 वर्षीय युवक, शास्त्री नगर से 32 साल की युवती, मुल्तानी चौक से 58 वर्षीय महिला, माडल टाउन से 30 साल का युवक, सिवानी मंडी से 13 साल का बच्चा, अर्बन एस्टेट से 34 साल का युवक, लाहौरिया चौक से 43 साल का व्यक्ति और भुटानी कॉलोनी से 29 साल का युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

लारवा मिलने पर थमाए नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया और बहुउद्देशीय कर्मचारी नूर मोहम्मद ने शहर के विजय नगर एरिया में एंटी लारवा अभियान चलाया। जहां पर गलियों से लेकर घरों में लारवा मिला। इसके बाद उनकी टीम ने लारवा पाए जाने पर करीब 7 मकान और प्रतिष्ठानों के मालिकों को नोटिस थमाए। नूर मोहमद ने बताया कि लोगों के घरों में कूलरों, डिग्गियों और घरों की छतों पर पड़े कबाड़ में लारवा पाया गया। अभी केवल नोटिस दिए है। यदि दोबारा लारवा पाए जाने पर उक्त लोगों पर 300 से लेकर 2000 तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार को डेंगू के 9 मरीज मिले है। मरीजों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। जल्द ही टीम सैंपलिंग लेगी। फोगिंग करवाने के लिए नगर निगम को पत्र या मेल भेज दी गई है।
डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed