{"_id":"679864328968e5b2a40aed0e","slug":"nilgai-calf-shot-near-village-dahima-in-hisar-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गांव दाहिमा के पास नीलगाय के बच्चे को मारी गोली , लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को बताया, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: गांव दाहिमा के पास नीलगाय के बच्चे को मारी गोली , लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को बताया, तलाश शुरू
Tue, 28 Jan 2025 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:29 AM IST
सार
सोमवार की रात किसी व्यक्ति ने गांव दाहिमा के पास नीलगाय के गंभीर हालत में देखा। नीलगाय के गले में गोली का निशान दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पशु पालन विभाग व वन्य प्राणी विभाग को दी।
विज्ञापन
हमले में घायल नीलगाय
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हिसार के गांव दाहिमा में नील गाय के बच्चे को किसी व्यक्ति ने गोली मार दी। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर जानकारी दी। इसके बाद मामला वन्य प्राणी विभाग के संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे नील गाय के बच्चे को उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात किसी व्यक्ति ने गांव दाहिमा के पास नीलगाय के गंभीर हालत में देखा। नीलगाय के गले में गोली का निशान दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पशु पालन विभाग व वन्य प्राणी विभाग को दी। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर की। जानकारी मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संपर्क किया। अभी नीलगाय का बच्चा टीम को नहीं मिल सका है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को गांव उमरा का बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से इसे मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले सप्ताह भी इस तरह की जानकारी के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सर्च आप्रेशन चलाया था।
विज्ञापन