Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   nighttime temperature dropped to 8.6 degrees In Balsamand of Haryana fog is expected over next three days

हरियाणा: बालसमंद में रात का पारा 8.6 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश में सबसे कम; अगले तीन-चार दिन कोहरा छाने के आसार

Thu, 19 Nov 2026 09:50 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 19 Nov 2026 09:50 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ने लगी है तो तापमान में भी गिरावट दिखाई दे रही है। पिछले दो दिन में ही तापमान 3 डिग्री तक काम हो गया है। आज वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
nighttime temperature dropped to 8.6 degrees In Balsamand of Haryana fog is expected over next three days
कुरुक्षेत्र में मौसम का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। हिसार में रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है और सुबह कोहरा छा सकता है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने और वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं, जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में धुंध व कोहरा छाने की संभावना है। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन अगले तीन-चार दिनों में कोहरा और कुहासा बढ़ सकता है। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व और अनुकूल मौसमी परिस्थितियां कोहरे के निर्माण में सहायक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में वायु गुणवत्ता की स्थिति
हिसार में बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मंगलवार को यह 149 और 15 नवंबर को 145 रहा था। पिछले 17 दिनों में केवल इन्हीं दो दिनों में एक्यूआई सबसे कम दर्ज किया गया। इस अवधि में 10 दिन सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया था। सोमवार को 338 एक्यूआई के साथ हिसार देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना था। 50 तक एक्यूआई को साफ और 51 से 100 तक को संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है।


कुरुक्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार
कुरुक्षेत्र में वायु गुणवत्ता में पिछले दो दिनों में सुधार हुआ है और एक्यूआई 176 दर्ज किया गया है। जिले में ठंड बढ़ रही है और तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। अगले दो से तीन दिनों में वायु गुणवत्ता के सामान्य श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed