फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night temperatures in Haryana now drop weather remain clear until the 14th weather for mustard sowing

Haryana Weather: अब रात के तापमान में आएगी गिरावट, 14 तक मौसम रहेगा साफ; सरसों की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल

Thu, 09 Oct 2025 08:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Oct 2025 08:34 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले तीन दिन में न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे थे। पहाड़ी राज्याें में बर्फबारी शुरू होने का असर भी मैदानी इलाकों में दिखेगा।

विज्ञापन
Night temperatures in Haryana now drop weather remain clear until the 14th weather for mustard sowing
रात के तापमान में गिरावट शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ का असर वीरवार को खत्म हो गया। शुक्रवार से मौसम साफ व शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। अब रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। कुछ जिलों में हल्की ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई। 5 से 8 अक्तूबर के बीच बारिश की गतिविधियां रहीं। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष एमएल खिचड़ ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई थी। अब मौसम साफ हो गया है, जो कि 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


अब हवाओं की दिशा बदलने के बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। दिन के समय धूप खिलने से तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा। पिछले तीन दिन में न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे थे। पहाड़ी राज्याें में बर्फबारी शुरू होने का असर भी मैदानी इलाकों में दिखेगा, जिसके चलते रात का तापमान गिरेगा। चौधरी चरण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि अब सरसों की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। 20 अक्तूबर के बाद चने की बिजाई का समय शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed