फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night bus service to Chandigarh resumes, 27 passengers travel on the first day

Hisar News: चंडीगढ़ के लिए नाइट बस सेवा शुरू, पहले दिन 27 यात्रियों ने किया सफर

Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Night bus service to Chandigarh resumes, 27 passengers travel on the first day
हांसी। रोडवेज विभाग ने हांसी-चंडीगढ़ रूट पर नाइट बस सेवा शुरू की है। पहले दिन मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई बस में 27 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

यह बस जींद, कैथल और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। लगभग 6 घंटे के सफर के बाद बस रात 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। अगली सुबह यह बस सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हांसी के लिए वापस प्रस्थान करेगी और करीब साढ़े दस बजे हांसी पहुंचेगी। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए है जो देर शाम राजधानी पहुंचना चाहते हैं या अगली सुबह जल्दी वापसी करना चाहते हैं। इस बस सेवा से निजी टैक्सियों या ट्रेनों की तुलना में अधिक किफायती और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होगी। शाम के समय सीधे रूट पर आने वाली यह बस यात्रियों के लिए समय की बचत और आरामदायक सफर का विकल्प बनेगी।

हांसी-चंडीगढ़ रूट पर अब हैं 8 बसें
इस नई सेवा के शुरू होने से हांसी-चंडीगढ़ रूट पर कुल 8 बसें हो गई हैं। हांसी डिपो में कुल 78 बसें हैं, जिनमें 68 नियमित रोडवेज की और 10 किलोमीटर स्कीम के तहत चलती हैं। नई बस सेवा का फायदा उन यात्रियों को होगा जो सुबह 9 बजे तक चंडीगढ़ में दफ्तर, अदालत या अस्पताल पहुंचना चाहते हैं। साथ ही व्यापारियों और छात्रों के लिए भी यह सेवा सुविधाजनक और किफायती साबित होगी।
विज्ञापन

::::
इस समय-सारणी को यात्रियों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। यदि इस रूट पर सवारियों की संख्या अच्छी रहती है, तो भविष्य में ऐसी और बसें भी चलाई जा सकती हैं। बस रात को चंडीगढ़ जाएगी व सुबह वापस आएगी।- प्रेम सागर, डीआई, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed