{"_id":"65efd473b15016853e04966e","slug":"nia-raid-in-haryana-team-reached-in-siwani-of-hisar-raid-on-transporter-house-in-daryapur-dhani-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एनआईए की रेड: भिवानी के सिवानी में पहुंची टीम, दरियापुर ढाणी में ट्रांसपोर्टर के घर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एनआईए की रेड: भिवानी के सिवानी में पहुंची टीम, दरियापुर ढाणी में ट्रांसपोर्टर के घर की छापेमारी
Tue, 12 Mar 2024 10:37 AM IST
नवीन दलाल
एएनआई
एएनआई
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:37 AM IST
सार
भिवानी के सिवानी में दरियापुर ढाणी में एनआईए की टीम ने दबिश दी है। यह कार्रवाई आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों के चलते की जा रही है। हरियाणा में पहले भी कई बार एनआईए की टीम दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
भिवानी में एनआईए का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गांव ढाणी दरियापुर के एक घर में एनआईए की टीम ने मंगलवार अल सुबह चार बजे छापामारी कर दी। एनआईए की टीम एक एंबुलेंस और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में पहुंची, जिसमें 15 से अधिक सदस्य शामिल रहे। टीम ने घर की छत पर बनी पानी की टंकी और कपास के गोदाम तक खंगाल डाले। वहीं सिवानी पुलिस थाना के कार्यवाहक एसएचओ की टीम भी बाहर तैनात रही। टीम ने क्यों छापामारी की, अभी तक इसकी कोई भनक नहीं लगी है।
विज्ञापन
ढाणी दरियापुर निवासी नागर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है और उसकी मकान पर ही किराना की दुकान भी है। उसका बड़ा बेटा 22 वर्षीय अनिल गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट में काम करता है और छह माह में एक बार ही घर आता है। वहीं उसका छोटा बेटा सुनील हिसार के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। छापामारी के वक्त नागर सिंह, उसकी पत्नी और छोटा बेटा सुनील मौजूद था।
विज्ञापन
घर के अंदर एनआईए टीम की कार्रवाई जारी है वहीं सिवानी पुलिस थाना के कार्यवाहक एसएचओ प्रेम सिंह ने बताया कि उनके पास अल सुबह एनआईए टीम के यहां पहुंचने की सूचना मिली थी। फिलहाल, टीम अपनी जांच में जुटी है। आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों के चलते चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर एनआईए ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
NIA is carrying out extensive searches at 30 locations across 4 states of Punjab, Haryana, Rajasthan, Madhya Pradesh and UT of Chandigarh in a Terrorist-Gangster nexus case.
— ANI (@ANI) March 12, 2024