Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHM employees made the outline of the movement

Hisar News: एनएचएम कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
NHM employees made the outline of the movement
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अ​धिवेशन को संबो​धित करते पूर्व जिला प्रधान अनिल कुमार।
हिसार। शहर सेक्टर 14 स्थित नामदेव धर्मशाला में प्रदेशस्तरीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन में एनएचएम कर्मचारियों की पक्की नौकरी और वेतनमान बढ़ाने की प्रदेश सरकार से मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। जल्द ही मुख्यमंत्री के घेराव का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में वर्तमान जिला कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नरेश ढाका को हिसार जिलाध्यक्ष और मनोज कौशिक को जिला मंत्री बनाया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेश ढाका ने कहा कि सरकार व अधिकारी एनएचएम कर्मचारियों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर सरकार के प्रति काफी रोष है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि 2024 विधानसभा से पहले बीजेपी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कि सेवा नियम देने का फैसला लिया था। इससे प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को अपना भविष्य सुरक्षित महसूस हुआ था, परंतु सरकार बनने के बाद कच्चे कर्मचारियों से सरकार द्वारा दिया गया सेवा नियम का लाभ भी वापस लिया जा रहा है, जिससे कर्मचारी रोष में है।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने की और मंच संचालन प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स ने कहा कि 22 व 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन रखा गया है। जिसमें सभी जिलों की सहमति से सरकार के एनएचएम विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अधिवेशन में जींद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, अंबाला, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पंचकूला, करनाल की जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed