फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   news of bomb placed in girls school

रेवाड़ी के कन्या स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप

Tue, 24 Dec 2013 07:33 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
news of bomb placed in girls school
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बम होने की पर्ची मिलने पर जिला प्रशासन और स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर ने आनन फानन में स्कूल की छुट्टी कर बम होने की पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार नौरंग राय, सीआईए थाना प्रभारी ओम प्रकाश और शहर थाना प्रभारी दलबल सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस लेकर स्कूल में पहुंच गए थे। शाम को समाचार लिखे जाने तक स्कूल में बम निरस्त करने वाला दस्ता और डॉग स्कवायड नहीं पहुंचा था।


स्कूल के हेडमास्टर बलवान सिंह राणा के अनुसार स्कूल की दूसरी पारी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अनीता सिर में दर्द की दवा लेने स्कूल के सामने अस्पताल में कार्यरत अपनी मां के पास गई थी। दवा लेकर लौटते समय उसकी मां और उसने काली कार में व्यक्ति को उतर कर कंकर में लपेट कर स्कूल में पर्ची फेंकते हुए देखा था। स्कूल में आकर उन्होंने पर्ची उठाकर स्कूल की चपरासी सुशीला को दे दी।
विज्ञापन



सुशीला ने पर्ची लाकर हेडमास्टर को दे दी। पर्ची खोलते ही हेडमास्टर के होश उड़ गए। पर्ची में लिखा था कि बच्चों को बचाना चाहते हो तो चार बजे तक स्कूल खाली कर दो स्कूल में बम रखा है। उन्होंने तुरंत स्कूल की प्राचार्य से संपर्क करके छात्राओं की छुट्टी कर पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सीआईए थाना प्रभारी ओम प्रकाश और शहर थाना प्रभारी को पूरे स्कूल परिसर की औपचारिक तौर पर तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बम निरस्त करने वाला दस्ता और डॉग स्कवायड स्कूल की विधिवत तलाशी लेने पर स्थिति स्पष्ट होगी।


एसपी पंकज नैन ने कहा कि स्कूल परिसर की पूरी जांच मेटल डिटेक्टर और एक्सप्लोसिव यंत्र से की जाएगी। बम निरस्त करने वाला दस्ते को बुला लिया गया है। सरसरी तौर पर स्कूल में बम जैसी कोई चीज नहीं मिली है।




स्कूल नहीं पहुंचा कोई वरिष्ठ अधिकारी
स्कूल परिसर में बम होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई थी, लेकिन इतना होने पर भी जिला शिक्षा अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों स्कूल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed