फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New variety of crops will be released in 3-4 years instead of 10 years

10 साल के बजाय 3-4 वर्ष में ही जारी होगी फसलों की नई किस्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
New variety of crops will be released in 3-4 years instead of 10 years
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में हरियाणा में फसलों में उन्नत पौध प्रजनन सामग्री के तेजी से उत्पादन के लिए हाई-टेक लैब का उद्घाटन शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने किया। उन्होंने कहा इस अत्याधुनिक सुविधा के परिणामस्वरूप राज्य के कृषि अनुसंधान परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा। इससे फसलों की किस्मों को तेजी से विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में फसल सुधार कार्यक्रमों को बहु-दिशात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप फसलों की उपज में स्थिरता या संभावित उपज की क्षति, जैविक और अजैविक तनाव में वृद्धि हुई है। अधिकांश फसलों की नई किस्म को जारी करने के लिए लगभग 10-12 वर्ष का समय लगता है। स्पीड ब्रीडिंग से 3 से 4 साल में ही किस्म जारी की जा सकेगा। हरियाणा की प्राकृतिक जलवायु परिस्थितियां गेहूं, बाजरा, ज्वार, चना, सरसों आदि के लिए एक से अधिक फसल प्रजनन चक्र लेने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए बेमौसमी फसल लेने के लिए देश में दूर-दराज के स्थानों का उपयोग करना पड़ता है। अब हरियाणा में ही बेमौसमी फसल लेने में सुविधा होगी, जिससे प्रजनन चक्र कम होगा और समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग में नवस्थापित माइक्रो मेट्रोलॉजी लैब का भी उद्घाटन किया। यह लैब फसलों पर जलवायु के प्रभाव का आकलन करने तथा फसलों पर कीड़ों व रोगों का तापमान, नमी व अन्य मौसमी घटकों का संबंध की जानकारी पर अनुसंधान करने व उनके निवारण में बहुत सहायक सिद्ध होगी। यह लैब फसलों पर मौसम के प्रभाव का आकलन करके भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में सचेत करेगी। लैब के साथ स्मार्ट ट्रेनिंग हाल भी बनाया गया है। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, सोनाली फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed