{"_id":"687012dadfe9d1ae8a0773de","slug":"new-executive-committee-of-haryana-state-basketball-association-formed-ajay-sheoran-becomes-president-hisar-news-c-21-hsr1020-663970-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अजय श्योराण बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अजय श्योराण बने अध्यक्ष
Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन नई कार्यकारिणी के साथ सुरेंद्र सिंह, रविंद्र पानू व अन्य अधिक
हिसार। हरियाणा स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव वीरवार को हुआ। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव में अजय श्योराण को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
वहीं, इंद्रजीत सिंह को उप प्रधान, श्रीपाल सिंह को महासचिव और मेहताब सिंह को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिट्टू सैनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप सचदेवा, सोनिया देवी, सतपाल, दीपक शर्मा, और विशाल के नाम शामिल हैं, जो संगठन के विकास और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया भारतीय बास्केटबाल महासंघ के पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) तेजा सिंह की निगरानी में हुई। साथ ही हरियाणा ओलिंपिक संघ की ओर से हिसार से रविंद्र पानू और राकेश कुमार ने भी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
चुनाव के सफल आयोजन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों व अधिकारियों ने नवगठित टीम को बधाई दी और राज्य में बास्केटबाल के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने साझा की तथा सभी को बधाई दी।