{"_id":"585981e24f1c1b8e03e39a9d","slug":"new-currency-vc-in-gju-pay-by-paytm-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने टी स्टाल पर चाय पी पेटीएम से किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने टी स्टाल पर चाय पी पेटीएम से किया भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजेयू को कैशलेस बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रोफेसर्स के साथ विश्वविद्यालय के सैनी टी-स्टाल पर चाय पी और पेटीएम से बिल भी चुकाया।
वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत दौरा करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नकदी रहित भुगतान व्यवस्था वर्तमान समय की जरूरत है। इसलिए विश्वविद्यालय में अधिकतर स्थानों पर नकदी रहित भुगतानों की व्यवस्था हो गई है। शेष स्थानों पर भी शीघ्र ही यह व्यवस्था कर दी जाएगी।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के संगणक एवं सूचना विज्ञान केंद्र (यूसीआईसी) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों और स्टाफ को नकदी रहित भुगतान करने को लेकर प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया। शिविर में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अतिरिक्त पीजीएसडी हाई स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल की एनएसएस इकाई के 20 स्वयंसेवकों, स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय यूसीआईसी प्रमुख मुकेश अरोड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को नगदी रहित भुगतान के बारे मेें जागरूक करेंगे और प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की समन्वयक प्रो. सुजाता सांघी, कुलपति के सचिव मुकेश भयाना, स्वयंसेवक उपस्थित थे।