फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New bus stand started in Balsamand yet the passengers helpless

बालसमंद में नया बस स्टैंड शुरू फिर भी यात्री बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
New bus stand started in Balsamand yet the passengers helpless
हिसार। बालसमंद में नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी यात्रियों को बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बसों की संख्या बढ़ेगी मगर हालात यह है कि शाम को साढ़े सात बजे और रात्रि 9 बजे बालसमंद जाने वाली बस काफी समय से बंद है। ग्रामीणों का कहना है 1 करोड़ 15 लाख की लागत से बने बस स्टैंड का उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है। अब ग्रामीण और विद्यार्थी बसों की सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक राजेश कुमार से मिलेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि बालसमंद से रोजाना काफी विद्यार्थी हिसार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आते हैं। साथ ही ग्रामीणों का आना-जाना रहता है, मगर उन्हें हिसार जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रोडवेज की बसें पहले बालसमंद होकर जाती थी मगर पिछले कई महीनों से इस रूट पर बसें नहीं चल रही हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस रूट पर बसें चलाने की मांग को लेकर पहले भी ग्रामीण मिल चुके हैं मगर आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हिसार से बालसमंद के बीच आते हैं यह गांव
आर्य नगर, हिंदवान, धीरणवास, रावलवास खुर्द, रावलवास कलां, भिवानी रोहिल्ला गांव आते हैं। वहीं बालसमंद के बाद गांव बुड़ाक आता है।
बस स्टैंड बनने का कोई भी फायदा नहीं है। बस स्टैंड से बसें बढ़ाने की बजाय कम की जा रही है। रोजाना काफी यात्री निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। - जयबीर झाझड़िया, बालसमंद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट पर काफी बसें चलती हैं, लेकिन बालसमंद बस स्टैंड पर नहीं रुकती। इससे काफी परेशानी होती है। जब भी हिसार आना होता है तो खुद का वाहन लेकर आते हैं। - रविंद्र, बालसमंद
पहले दो-तीन बसें स्पेशल लड़कियों के लिए चलती थी, लेकिन काफी समय से बस बंद की हुई है। बसें बढ़ाने की बजाय कम की जा रही है। बसों की सुविधा नहीं होने से सभी परेशान हैं। - अंकित, बालसमंद

अग्रोहा, बालसमंद और नलवा बस स्टैंड पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जल्द ही सभी बसें बालसमंद बस स्टैंड जाएंगी और वहां से सवारियां भरेंगी। इसको लेकर दो से तीन दिन में आदेश जारी हो जाएंगे। जो भी बसों की समस्याएं बनी हुई है उनका जल्द से जल्द समाधान होगा। - सुरेंद्र कुमार, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed