फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neither wine nor money will use in panchayat election

चुनाव में नहीं करेंगे शराब और पैसे का इस्तेमाल

Thu, 07 Jan 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Neither wine nor money will use in panchayat election

हिसार और नारनौंद के संवेदनशील गांवों में पंचायती चुनाव को लेकर दौरा करने निकले एसपी अश्विन कुमार शैणवी के सामने भैणी अमीरपुर व माजरा गांव के ग्रामीणों ने चुनाव में शराब और पैसे से परहेज की शपथ ली है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसपी को आश्वासन दिया कि वो चुनाव में शराब व पैसे का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार कर देंगे।

दोनों गांवों के गणमान्य लोगों ने कहा कि प्रशासन की लिस्ट में हमारा गांव जरूर संवेदनशील है मगर इस बार हमारे गांव का भाईचारा कायम रहेगा।

गांव के मतदाता चाहे वोट कोई किसी भी उम्मीदवार को दे मगर वोटिंग के दौरान बनने वाले एजेंट एक साथ बैठकर खाना खाएंगे।

दोनों गांव के ग्रामीणों को एसपी शैणवी ने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है और इन चुनाव में गांव में भाईचारे को कायम रखें और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन करवाएं।
विज्ञापन


वहीं जो उम्मीदवार शराब व पैसे का इस्तेमाल करता है उसका बहिष्कार कर नेक इंसान को गांव की चौधर सौंपें। क्योंकि शराब व पैसे का इस्तेमाल करने से गांव में झगड़े के आसार पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने ग्रामीणों को गांव में शराब ना बांटने व पीने की शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच जसमेर लोहान, कैप्टन महाबीर सिंह, संदीप लोहान, चांदीराम, कुलदीप नंबरदार, बलबीर, रघबीर, ईश्वर, रणधीर, व संजय सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed