फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbor entered the house and raped the girl

Hisar News: पड़ोसी ने घर में घुसकर किया युवती से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Neighbor entered the house and raped the girl
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती की अश्लील फोटो खींची और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उकलाना थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि 1 नवंबर की रात करीब एक बजे घर में आवाज आई। आवाज सुनकर कमरे से बाहर गई तो पड़ोस में रहने वाला राहुल दीवार फांद कर घर के अंदर घुस आया। आरोप है कि राहुल मुंह बंद कर उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। राहुल ने अश्लील फोटो भी खींची। अगले दिन उसने भाई को इस बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर में घुसकर पहले मां और बाद में सात साल की बेेटी से की छेड़छाड़
शहर के एक सेक्टर में घर में घुसकर एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के दो महीने के बाद व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला की सात साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महिला ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिव कॉलोनी निवासी शीशराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दस साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहली वाली शादी से 16 साल की बेटी और 14 साल का बेटा है। दूसरी शादी से सात साल की बेटी है। काफी समय से शिव कॉलोनी निवासी शीशराम बुरी नजर रख रहा था। 19, 20 और 21 अगस्त को वह घर पर आया और मेरे साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण पुलिस को नहीं बताया। 21 अक्तूबर को बड़ी बेटी के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। घर पर छोटी बेटी और बेटा था। इस दौरान शीशराम घर गया और उसने सात साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उस समय बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। घर आने के बाद बेटी ने इस बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शीशराम के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed