फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Negligence: Electricity Corporation did not close the line while placing the girder on Surya Nagar ROB.

लापरवाही : सूर्य नगर आरओबी पर गार्डर रखते समय बिजली निगम ने लाइन नहीं की बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Electricity Corporation did not close the line while placing the girder on Surya Nagar ROB.
बिजली के तार हटाए बिना क्रेन से गार्डर रखते कर्मचारी। 
हिसार। सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर गार्डर रखने में वीरवार को बिजली की लाइन बाधा बन रही थी। ऐसे में बीएंडआर के अधिकारियों ने बिजली निगम से लाइन बंद कर कुछ समय के लिए तार हटाने की मांग की लेकिन बिजली निगम ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद बीएंडआर को चलती लाइन में ही गार्डर रखने पड़े। वीरवार शाम तक 5 में से 4 गार्डर रखे गए। गार्डर रखने के दौरान अंडरपास से आवागमन पूरी तरह से बंद रखा गया। बाकी बचा एक गार्डर बाद में रखा जाएगा। शुक्रवार को रखे गए गार्डर की इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो शनिवार से अंडरपास को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएंडआर को वीरवार सुबह से आरओबी के हिसार-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के साथ लगते पिलर पर गार्डर रखने थे। मगर पिलर के साथ से गुजर रही बिजली की लाइन इसमें बाधा बन रही थी। गार्डर रखने के दौरान कोई हादसा न हो जाए, इसके लिए बीएंडआर के अधिकारी काम शुरू करने से बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे। बीएंडआर के अधिकारियों ने बिजली निगम से इस लाइन को बंद कर तारों को कुछ समय के लिए हटाने की मांग की ताकि गार्डर आसानी से रखे सकें और तारों की वजह से कोई हादसा न हो जाए। मगर बिजली निगम अधिकारियों ने लाइन को बंद नहीं किया और बीएंडआर को चालू लाइन में ही गार्डर रखने का काम करना पड़ा। हालांकि बीएंडआर के अधिकारियों का कहना है कि बिजली निगम ने तारों को थोड़ा ढीला कर दिया था, जिसके बाद मौके पर क्रेन लगाकर गार्डर रख दिए
विज्ञापन

लोगों का आवागमन नहीं रुका तो बांधनी पड़ी वार्निंग टेप
बीएंडआर ने सुबह से ही बैरिकेड्स लगाकर दोनों अंडरपास से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके अलावा मौके पर दो पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी ताकि लोग वाहन लेकर रेलवे ट्रैक से न गुजरे। बावजूद इसके सुबह लोग वाहन लेकर रेलवे ट्रैक से गुजरने का प्रयास करते रहे। आखिर में ठेकेदार की तरफ से अंडरपास के दोनों तरफ वार्निंग टेप लगा दी गई ताकि लोग वाहन लेकर रेलवे ट्रैक के नजदीक भी न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखने के लिए अनुमति का इंतजार
वहीं दोनों रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखने के लिए बीएंडआर रेलवे की अनुमति का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखने के साथ ही गार्डर रखने का काम पूरा हो जाएगा। बीएंडआर के अधिकारियों के मुताबिक दोनों रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखने के दौरान ट्रेनें प्रभावित नहीं होंगी। ट्रेनों के संचालन के बीच के समय में ये गार्डर रखे जाएंगे।


लाइन बंद करने को लेकर बीएंडआर ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया। - अमित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
हमने मौके से गुजर रही बिजली लाइन की सप्लाई बंद करने व तार हटाने को लेकर निगम को पत्र दिया था। इसके अलावा गार्डर रखने से पहले मौखिक रूप से कहा गया। विभाग ने लाइन बंद तो नहीं की, लेकिन तारों को ढीला कर दिया। तारों के ढीला होने से गार्डर रखने का काम आसानी से कर लिया गया। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed