फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Needle attack on private bus driver

Hisar News: निजी बस चालक पर सुए से हमला

Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Needle attack on private bus driver
हिसार। गांव बहबलपुर में मंगलवार को निजी बस चालक मलकीत पर सुए से हमला किया। हमलावरों ने बस का शीशा भी तोड़ दिया। बाद में घायल चालक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलकीत ने बताया कि उसने तय समय से दो मिनट की देरी से बस को निकाला तो दूसरी निजी बस के चालक व अन्य ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल मलकीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिसार-नरवाना रूट पर चलने वाली निजी बस का चालक है। 25 फरवरी को परिचालक हरदीप के साथ बस लेकर नरवाना से हिसार जा रहा था। बहबलपुर के बस अड्डे पर पहुंची तो पीछे से आ रही दूसरी निजी बस के चालक ने बस हमारी बस के आगे अड़ा दी। इसके बाद गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी चालक ने उसकी जांघ पर सुए से हमला कर दिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बस का शीशा भी तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed