फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Need for development, pile of problems

Hisar News: विकास की दरकार, समस्याओं का लगा अंबार...

Thu, 15 Feb 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Need for development, pile of problems
चरखी दादरी की गली में धंसी पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी गली। 
चरखी दादरी। शहर के वार्ड सात के निवासी जर्जर और कच्ची गलियों समेत कचरे के ढेर, सड़क से ऊंचे बने सीवर मैनहोल की समस्याओं से त्रस्त हैं। वार्डवासियों का कहना है कि वो कई बार इन सबके बारे में अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड में बनी समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस वार्ड में करीब 4,500 लोग रहते हैं। इसके बावजूद इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के तंबाकू फैक्टरी वाली गली की गली हालात खराब है। लोगों का कहना है कि इस गली में सफाई कर्मचारी कभी कभार आते हैं।
विज्ञापन

वहीं वार्ड के रेलवे रोड स्थित कॉलोनी में जमीन से ऊंचे सीवर मैनहोल राहगीरों के लिए हादसों का सबब बने हैं। वार्ड के पुराना बस स्टैंड कॉलोनी में कच्ची पड़ी गली और साथ लगते डूंगरवाला जोहड़ की चहारदीवारी न होने से हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कचरा उठान न होने से ढेर लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर कचरा उठान नहीं होता। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड में विकास कार्य करवाने की मांग कि है, ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके।

लोग बोले : लंबे समय से झेल रहे परेशानी
तंबाकू फैक्टरी से रोहतक रोड को मिलने वाली गली का निर्माण करीब 15 साल पहले करवाया गया था। गली निर्माण कई वर्ष गुजर जाने के बाद इसकी हालात लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव की स्थिति बनने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - सतीश शर्मा, वार्ड-7

- वार्ड में सफाई कर्मचारियों का अभाव बना है। गली में सफाई कर्मचारी न पहुंचने के कारण गंदगी फैली रहती है। सफाई कर्मचारी भेजने के लिए कई बार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को बोला गया है लेकिन नियमित तौर पर कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाया है। इस कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित है। - सतेंद्र कुमार, वार्ड-7

- गली में सीवर मैनहोल सड़क के लेवल से ऊंचे बने हैं। आए दिन इनके ओवरफ्लो होने के कारण गली में दूषित पानी भरा रहता है जिसके चलते कॉलोनीवासियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। पार्षद भी गली की सुध लेने नहीं आती। सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होना बेहद जरूरी है। - गोलू, वार्ड-7

- पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित पार्षद निवास के पास डूंगरवाला जोहड़ के साथ दीवार न होने से यहां डंपिंग प्वाइंट बना है। गली में कई जगह लगे कचरे के ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। सफाई कर्मचारी से कई बार कहने के बाद ही कुछ कचरे का उठान हो पाता है। - गोपाल, वार्ड-7




इस वार्ड में केवल कुछ गलियों में मरम्मत के कार्य हुए हैं। जो बाकी बची उन गलियों के निर्माण, शौचालय, हाईमास्ट लाइट के लिए प्रस्ताव बनाकर नगर परिषद में दिया गया है। प्रस्ताव हाउस की बैठक में मंजूर हो गए हैं और जल्द ही विकास कार्य गति पकड़ेंगे। - सुमन गोयल, पार्षद, वार्ड-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article