फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Near Mirchpur, Baba cheated gold ring on the pretext of donating Dakshina.

Hisar News: मिर्चपुर के पास बाबा ने दान दक्षिणा के बहाने ठगी सोने की अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Near Mirchpur, Baba cheated gold ring on the pretext of donating Dakshina.
नारनौंद। गांव मिर्चपुर के पास एक व्यक्ति से कार सवार बाबा व एक अन्य युवक द्वारा धोखाधड़ी कर नकदी व सोने की अंगूठी ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहाबाद जिले के गांव नहला निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को वह अपनी पत्नी राजरानी व पोती 7 वर्षीय हिमांशी को बाइक पर बैठाकर जींद से अपने गांव नहला लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

जब दोपहर करीब डेढ़ बजे जींद बरवाला रोड पर गांव मिर्चपुर के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा था। इस दौरान एक कार में सवार एक भगवा वस्त्र धारण किए हुए एक बाबा व एक अन्य युवक ने उसके साइड में कर रोक दी और बाबा ने उसको रुकने का इशारा किया। जब वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खडा करके कार के पास गया तो उसने अग्रोहा जाने का रास्ता पूछा और उसके रास्ता बताने पर उससे दान दक्षिणा देने के लिए कहा जो फिर अपनी जेब से 50 रुपये निकालकर अपनी मर्जी से बाबा को दे दिए।
विज्ञापन

जो बाबा ने उसको 50 रुपये वापिस कर दिए और उसके साथ बातचीत करने लगा। फिर बाबा अन्नदान की बात कहने लगा तो उसने अपनी जेब से 250 रुपये निकालकर देने लगा तो उसने झांसे में लेकर बेईमानी व धोखाधड़ी से उसके दाहिने हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी भी ले ली और गाड़ी को मौका पर से भगाकर ले गए। इसके बाद वह अपनी पत्नी व पोती सहित अपने घर नहला चला गया और पूरी घटना बारे में उसके बेटे चंद्रहंस को बताया तो उन्होंने पुलिस चौकी मिर्चपुर को अपनी शिकायत दी। नारनौंद पुलिस ने एक अज्ञात बाबा व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed