फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NDCs being made in 4-4 thousand rupees, if you say then I should get 10 affidavits now: Sardana

4-4 हजार रुपये में बन रहीं एनडीसी, कहते हो तो अभी 10 शपथ पत्र दिलवा दूं : सरदाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
NDCs being made in 4-4 thousand rupees, if you say then I should get 10 affidavits now: Sardana
हिसार। मेयर गौतम सरदाना ने बुधवार को एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) व प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने कहा कि एनडीसी जारी करने को लेकर निगम कार्यालय में काफी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। 4-4 हजार रुपये लेकर एनडीसी जारी की जा रही है। जो पैसे नहीं देता, उसका आवेदन आपत्ति लगाकर रद्द कर दिया जाता है। कहते हो तो अभी 10 शपथ पत्र दिलवा सकता हूं।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सुधर जाओ, आगे से ऐसी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। यह सुन अधिकारी बोले कि अगर ऐसा हो रहा है तो कोई मामला उन्हें बताए। मामले की जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर शहरवासियों को आने वाली सभी समस्याओं को समय पर निपटान हो। एनडीसी व नई आईडी की फाइलों में बिना कारण देरी न हो। यदि किसी की पैसे लेने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एनडीसी के 214 आवेदन लंबित
बैठक में मेयर ने अधिकारियों से एनडीसी की रिपोर्ट मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि आज तक रेज ऑब्जेक्शन के लिए 3991 लोगों ने एनडीसी पोर्टल पर आवेदन किया है। इनमें से 3913 रेज ऑब्जेक्शन का निपटान किया गया है और 78 एनडीसी मौजूदा समय में लंबित हैं। वहीं नई आईडी के लिए 1034 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें से 380 आईडी बनाई जा चुकी है और 440 आवेदनों को विभिन्न कारणों के तहत कैंसिल किया गया है। मौजूदा समय में 214 आवेदन लंबित हैं। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण, कार्यकारी अधिकारी राजेश वर्मा, टैक्स ब्रांच से मोहित, रिंकू व दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed