फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National Women's Commission member Mamta Kumari said- Ayushman cards will be made for the elderly living in Moksha Ashram, they will also get pension

Hisar News: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बोलीं- मोक्ष आश्रम में रह रहे बुजुर्गाें के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, पेंशन भी मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
National Women's Commission member Mamta Kumari said- Ayushman cards will be made for the elderly living in Moksha Ashram, they will also get pension
हिसार जेल परिसर में मौजूद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी व अन्य। 
हिसार। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर, मोक्ष आश्रम, केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने डीसी, एसपी, एडीसी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में पर्याप्त संख्या में स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मोक्ष आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गाें के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। सभी को पेंशन भी मिलेगी।
विज्ञापन

ममता कुमारी ने बताया, जेल में महिला कैदियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षा के कारण दहेज प्रताड़ना के केस कम हो रहे हैं। महिलाओं की शिक्षा ही उनके उत्थान की राह खोलेगी। हरियाणा सहित कई प्रदेशों ने पंचायती राज संस्थान में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में यह निकाय, विधानसभा व लोकसभा तक में लागू होगा। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को सहायता करना है। महिला एवं बाल विकास के अधिकारी इस सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए गंभीर हो जाएं। महिला उत्पीड़न, दहेज, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों ने सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed