फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National convention of Kajla Khap on March 1 at Jat Dharamshala

Hisar News: काजला खाप का राष्ट्रीय सम्मेलन एक मार्च को जाट धर्मशाला में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
National convention of Kajla Khap on March 1 at Jat Dharamshala
गांवों में काजला खाप के राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी प्रदान करते पदाधिकारी।
हिसार। काजला खाप का राष्ट्रीय सम्मेलन एक मार्च को हिसार की जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में काजला खाप से जुड़े विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में काजला खाप के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मबीर काजला व राष्ट्रीय अध्यक्ष कै. रामपाल काजला मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न प्रदेशों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सलाहकार राजमल काजल, राष्ट्रीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह काजला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मांगेराम काजला, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजवीर काजला, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष परमिंंद्र काजला, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष सचिन चौधरी, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण काजला व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुभाष काजला सम्मेलन के लिए प्रचार अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सलाहकार राजमल काजल ने बताया कि काजला, टोकस, लुदास व कैमरी सहित हरियाणा के विभिन्न गांवों, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में काजला खाप से जुड़े लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके उन्हें राष्ट्रीय सम्मेलन के महत्व से अवगत करवाते हुए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को इस सम्मेलन में काजला गौरव सम्मान, पटका व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए मंथन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed