फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National convention of All India Goldsmiths Association to be held on 21st and 22nd in Amritsar

Hisar News: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय महाधिवेशन 21 व 22 को अमृतसर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
National convention of All India Goldsmiths Association to be held on 21st and 22nd in Amritsar
हिसार। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का 13वां दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन 21 व 22 दिसंबर को गुरु नानक भवन अमृतसर पंजाब में होने जा रहा है। स्वर्णकार संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री गुरदीप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महाधिवेशन में पूरे भारतवर्ष से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, सभी प्रदेशों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री भाग लेंगे।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने बताया कि महाधिवेशन में 22 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया होगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर से राजकुमार बब्बर को मुख्य चुनाव अधिकारी, हिमाचल प्रदेश से मनोहर सिंह कंडा व पैन्टाचार्य तेलंगाना को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में हर प्रदेशों से 25 डेलिगेट्स होंगे। जो चुनाव में हिस्सा लेंगे। गुरदीप सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय महाधिवेशन में हरियाणा से स्वर्णकार संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह वर्मा एवं स्वर्णकार संघ हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों से डेलिगेट्स समेत 66 सदस्यों का समूह 20 दिसंबर को रोहतक से महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed