फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaund will get a gift, CJI will inaugurate the court.

Hisar News: नारनौंद को मिलेगी सौगात, सीजेआई करेंगे कोर्ट का शुभारंभ

Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Narnaund will get a gift, CJI will inaugurate the court.
नारनौंद। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत शनिवार को नारनौंद उपमंडल और उनके पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को हांसी के उपायुक्त राहुल नरवाल, आईजी समरदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने पेटवाड़ गांव में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। सीजेआई नारनौंद तहसील परिसर में अस्थायी अदालत का शुभारंभ करेंगे और नए कोर्ट भवन की आधारशिला भी रखेंगे। प्रशासन ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर अस्थायी कोर्ट की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। स्थायी कोर्ट भवन निर्माण के लिए उपमंडल परिसर के पीछे बिजली निगम कार्यालय से सटी भूमि का निरीक्षण भी किया गया। नारनौंद और आसपास के गांवों के लोग अब स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। नया कोर्ट भवन लगभग एक वर्ष में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में होगा सम्मान समारोह
पेटवाड़ गांव में सीजेआई का स्वागत करने के लिए पंडाल, कुर्सियां और सोफे लगाए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीजेआई के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत ने बताया कि गांव की 36 बिरादरी की ओर से गांव के खेल स्टेडियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के कई न्यायाधीशों के शामिल होेंगे। मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और गांव को कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 51 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुली जीप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा :
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतबीर सिंह ने बताया कि पद संभालने के बाद सीजेआई का यह गांव में पहला दौरा है। पूरा गांव उत्साहित है। सीजेआई सबसे पहले बाबा श्रीराम मंदिर में दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे खुली जीप में कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे, जहां पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन होगा।

परशुराम धर्मशाला में करेंगे लंच
सम्मान समारोह के बाद परशुराम धर्मशाला में लंच रखा गया है। इसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत चंडीगढ़ हाई कोर्ट के जजों के साथ शामिल होंगे। लंच में देसी और साधारण व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed