फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nancy made yoga her career, became a national medalist at the age of 21

Hisar News: नैंसी ने योग को बनाया कॅरिअर, 21 साल की उम्र में बन गई नेशनल मेडलिस्ट

Mon, 02 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nancy made yoga her career, became a national medalist at the age of 21
हिसार। सेक्टर 13 ​स्थित योग धारा में योग करती नैंसी। स्वयं - फोटो : संवाद
हिसार। प्रतिभा के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही कर दिखाया महाबीर कॉलोनी की रहने वाली 21 साल की योग खिलाड़ी नैंसी ने। मैंने स्कूल में पहली कक्षा से ही योग की शुरुआत की। तीसरी कक्षा में पहली बार जिलास्तर पर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उसके बाद 9 साल की उम्र में मैंने पहली बार नेशनल चैंपियनशिप खेली, लेकिन मेडल जीतने से चूक गई। इससे सबक लेते हुए मैंने और भी कड़ी मेहनत की और योग को ही अपना कॅरिअर बना लिया। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश, परिवार और कोच का नाम रोशन करना हैं। मैं सेक्टर-13 स्थित योग धारा में कोच बसंत कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही हूं।
विज्ञापन

वैसे तो हर कोई गेम करता है, मगर मेरा सपना कुछ अलग करने का था। इसलिए मैंने योग को चुना। पहले के मुकाबले आज योग का महत्व बढ़ रहा है। मगर मेरा उद्देश्य योग को पढ़ना, समझना और लोगों तक पहुंचाना है। मैं दो बार खेलो इंडिया में भी हिस्सा ले चुकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

(जैसा की खिलाड़ी नैंसी ने बताया)
---------------------
ये हैं उपलब्धियां
2016 में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2022 में नेशनल चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक
2023 में खेलो इंडिया में चौथा स्थान

हिसार। सेक्टर 13 स्थित योग धारा में योग करती नैंसी। स्वयं

हिसार। सेक्टर 13 स्थित योग धारा में योग करती नैंसी। स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed