फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagori gate market, merchant, pillar, hisar

व्यापारियों व कर्मचारियों में विवाद हाथापाई तक पहुंचा

Tue, 07 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 07 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nagori gate market, merchant, pillar, hisar
मार्केट - फोटो : bureau

नागोरी गेट पर बड़े वाहनों की इंट्री रोकने के लिए लगाए गए पिलर हटाने पहुंची निगम की टीम के मामले में निगम के तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी की शिकायत पर मार्केट के प्रधान सहित 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हाथ में चोट के बाद महेंद्र सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। निगम के रवैये से नाराज मार्केट के व्यापारियों ने दिन भर मार्केट बंद रखी।

विज्ञापन


नगर निगम की टीम सोमवार को नागोरी गेट पर चार पहिया वाहनों की इंट्री रोकने के लिए लगाए गए पिलर हटाने के लिए पहुंची। निगम के कर्मचारियों ने पिलर को हटाकर अपनी गाड़ी में रख लिया। पिलर हटाने की जानकारी मिलते ही नागोरी गेट मार्केट एसोसिएशन के सदस्य एकत्र हो गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों व व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। इस बीच निगम की गाड़ी से कुछ लोगों ने लोहे के पिलर वापस उतारने का प्रयास किया। इसमें छीना झपटी में लोहे का एक पाइप महेंद्र सैनी के हाथ में लगा, जिसके बाद महेंद्र सैनी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम महेंद्र सैनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नागोरी गेट मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने निगम के रवैये से नाराज होकर मार्केट को बंद कर दिया। मार्केट में ही कुर्सी डालकर बैठ गए। विरोध जताते हुए निगम के रवैये की आलोचना की। व्यापारियों ने कहा कि निगम की ओर से कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। बाद में व्यापारी दुकानें बंद कर शहर थाना पहुंच गए। निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अभद्रता करने की शिकायत दी।

दो सप्ताह पहले खुद ही हटाए थे पिलर
करीब छह महीने पहले नागोरी गेट के अंदर चौपहिया वाहनों की इंट्री रोकने के लिए पिलर गाड़े थे। पिलर को हटाने को लेकर विवाद भी हुआ था। कुछ लोग इसे हटवाने की मांग कर रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले निगम कर्मचारी पिलर हटवाने पहुंचे थे। तब मार्केट के व्यापारियों ने खुद ही पिलर हटा दिए थे। अतिक्रमण न करने का भरोसा भी दिलाया था। बाद में यहां दोबारा से पिलर लगा दिए।

बिना अनुमति के लगाए गए पिलर हटाने के लिए निगम कर्मचारी नागोरी गेट गए थे। निगम कर्मचारियों के साथ दुकानदारों ने धक्कामुक्की की है। तहबाजारी इंचार्ज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने हिसाब से कार्यवाही करेगी। - रामजीलाल, एक्सईएन, नगर निगम

नगर निगम कर्मचारियों की ओर से लगाए गए हाथापाई के आरोप बेबुनियाद हैं। निगम कर्मचारियों ने ही तानाशाही रवैया अपनाया है। एसोसिएशन ने बैठक कर निगम के रवैये की आलोचना की है।
- मंगल ढालिया, प्रधान, नागोरी गेट एसोसिएशन

व्यापारियों ने बिना परमिशन के रास्ता रोका हुआ है। सोमवार को टीम ने पिलर उखाड़ने आरंभ किए तो दुकानदारों ने इसका विरोध आरंभ कर दिया। मौके पर भीड़ बढ़ गई। कुछ लोगों ने पिलर उतारने का प्रयास किया। जिसमें हाथ में चोट आई है।

- महेंद्र सैनी, इंचार्ज तहबाजारी, नगर निगम, हिसार

निगम कर्मचारियों की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं के तहत मंगल ढालिया व अन्य 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। व्यापारियों की ओर से भी शिकायत मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- मंदीप सांगवान, एसएचओ, सिटी थाना, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed