फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar Parishad office will remain open today and tomorrow to prepare property certificate in Lal Dore

Hisar News: लाल डोरे में संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए आज व कल खुला रहेगा नगर परिषद कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad office will remain open today and tomorrow to prepare property certificate in Lal Dore
हांसी। शहर में लाल डोरे के संपत्ति मालिकों को संपत्ति प्रमाण पत्र जल्दी ही मिलेंगे। इससे संबंधित कार्यों की जांच के लिए नगर निगम उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण शुक्रवार को नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने पूरे स्टाफ की बैठक ली। इस दौरान कर्मचारियों का शनिवार व रविवार का अवकाश रद्द कर दिया है। उन्हें दो दिन में लाल डोरे से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय आमजन के लिए बंद रहेगा, लेकिन कर्मचारी वहां बैठकर लाल डोरे से संबंधित कार्यों को पूरा करेंगे। लाल डोरे से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए गृह कर शाखा के इंचार्ज रोशन लाल को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं लाल डोरे के जिन संपत्ति मालिकों के दस्तावेजों में कमी है उन्हें फोन करके बुलाया जाएगा। इसके अलावा जिनके नाम गलत दर्ज हैं उन्हें ठीक किया जाएगा। अवकाश के दौरान 12 क्लर्क व अन्य कर्मचारी केवल यही काम करेंगे। ताकी प्रमाण पत्र को जल्द से जल्द तैयार करके वितरण करने का काम शुरू किया जा सके। वहीं उप नगर आयुक्त विरेंद्र सहारण ने भी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें काम जल्दी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही एनडीसी से संबंधित फाइलों के कार्य को भी देखा। उन्होंने कर्मचारियों को फाइलों को लंबे समय तक अनावश्यक रोके रखने के लिए मना किया। बता दें कि बीते वर्ष सरकार ने लाल डोरे के संपत्ति मालिकों को प्रमाण पत्र देने की योजना शुरू की थी। इसके लिए शहर में सर्वे किया गया था। शहर के वार्ड 3, 4, 5, 7, 8, 9 व 10 का ज्यादातर हिस्सा लाल डोरे में आता है। शहर में करीब 6,800 संपत्तियां हैं। इन लोगों की दावे आपत्तियों पर भी सुनवाई की जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार लाल डोरे में रहने वाले लोगों के पास मालिकाना हक के तौर पर सिर्फ नगर परिषद की एसेसमेंट थी। इसके अलावा अन्य कोई प्रमाण नहीं था। इसके चलते कई बार धोखाधड़ी करके लोग नगर परिषद में लाल डोरे की जमीन अपने नाम दर्ज करवा लेते थे। इस तरह के कई मामले भी पहले सामने आ चुके हैं। इसलिए ही संपत्ति प्रमाण पत्र देने की योजना बनाई गई है। ऐसे में जल्दी ही संपत्ति मालिकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


50 प्रतिशत लोगों के पास हैं रजिस्ट्रियां
नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से लाल डोरे की संपत्तियों को लेकर करवाए गए सर्वे में यह भी पता लगा है कि लाल डोरे में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास पहले से ही मालिकाना हक के तौर पर रजिस्ट्री है। करीब 50 प्रतिशत के पास मालिकाना हक के तौर पर कोई प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं रूटीन में ही नगर परिषद कार्यालय में आया था। यहां पर गृह कर शाखा का काम देखा है। हांसी में लाल डोरे में संपत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने हैं। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की है। उन्हें काम जल्दी पूरा करने के लिए कहा है। - वीरेंद्र सहारण, उप निगम आयुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed