फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar Parishad is getting verification done before issuing property certificate

Hisar News: संपत्ति प्रमाणपत्र देने से पहले नगर परिषद करवा रही सत्यापन

Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad is getting verification done before issuing property certificate
हांसी। लाल डोरे के संपत्ति मालिकों को संपत्ति प्रमाणपत्र देने से पहले नगर परिषद उनका सत्यापन करवा रही है। नगर परिषद की टीमें घर-घर जाकर संपत्ति मालिकों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं ताकी किसी संपत्ति पर रहने वाले किराएदार व अन्य कोई व्यक्ति गलत तरीके से संपत्ति प्रमाणपत्र हासिल कर मालिक न बन जाए।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए तकनीकी शाखा व संपत्ति कर शाखा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी घरों में जाकर संपत्ति से संबंधित दस्तावेज व संपत्ति मालिकों के दस्तावेजों का अपने रिकॉर्ड से मिलान कर रही है ताकी रिकॉर्ड में दर्ज संपत्ति मालिक के बारे में पता लग सके। इसके अलावा रिकॉर्ड में दर्शाई गई जमीन की पैमाइश सही है या नहीं है इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह कार्य बीते सप्ताह से शुरू किया गया है। बता दें कि शहर के वार्ड 3, 4, 5, 7, 8, 9 व 10 का ज्यादातर हिस्सा लाल डोरे में आता है। इसमें करीब 6,800 संपत्तियां हैं। करीब तीन महीने पहले संपत्ति प्रमाणपत्र योजना के तहत काम शुरू हुआ था। इसमें लोगों के दावे व आपत्तियों का निपटान हो चुका है। अब संपत्ति प्रमाणपत्र देने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेयरमैन ने की थी मांग
बीते दिनों नगर परिषद कार्यालय में हुई हाउस बैठक में चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने अधिकारियों को सत्यापन करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि गलत जानकारी से कहीं किराएदार मालिक न बन जाए, इसलिए संपत्ति प्रमाणपत्र देने से पहले सत्यापन जरूर करवाया जाए।


मिलेगा मालिकाना हक
अधिकारियों के अनुसार लाल डोरे में रहने वाले लोगों के पास मालिकाना हक के तौर पर सिर्फ नगर परिषद की एसेसमेंट थी। इसके अलावा अन्य कोई प्रमाण नहीं था। इसलिए ही संपत्ति प्रमाणपत्र देने की योजना बनाई है। यह प्रमाणपत्र मिलने के साथ ही संपत्ति मालिकों को मालिकाना हक मिल जाएगा।



संपत्ति प्रमाणपत्र के लिए सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके लिए टीमें प्रतिदिन फील्ड में जा रही हैं। यह कार्य पूरा होते ही प्रमाणपत्र देने का काम शुरू किया जाएगा।- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed